अबू नुवास
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
अबु नुवास (756-814) इस्लाम के शुरुआती काल में अरबी का प्रसिद्ध कवि था । उसको इस्लाम के सिद्धांतों के ख़िलाफ़ शराब, उत्सव और दैहिक प्रेम के ख़ुले आम प्रशंसा के लिए जाना जाता है । उसकी कविताओं में समलैंगिकता के स्वर भी पाए जाते हैं । इसकी माँ ईरानी थी और मध्य काल (तेरहवीं-चैदहवीं सदी) में हाफ़िज़ तथा कई अन्य सूफ़ी कवियों का प्रेरणास्रोत माना जाता है ।