अफसरशाही
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। |
किसी बड़ी संस्था या सरकार के परिचालन के लिये निर्धारित की गयी संरचनाओं एवं नियमों को समग्र रूप से अफसरशाही या ब्यूरोक्रैसी (Bureaucracy) कहते हैं। तदर्थशाही (adhocracy) के विपरीत इस तंत्र में सभी प्रक्रियाओं के लिये मानक विधियाँ निर्धारित की गयी होती हैं और उसी के अनुसार कार्यों का निष्पादन अपेक्षित होता है। शक्ति का औपचारिक रूप से विभाजन एवं पदानुक्रम (hierarchy) इसके अन्य लक्षण है। यह समाजशास्त्र का प्रमुख परिकल्पना (कांसेप्ट) है।
अनुक्रम |
[संपादित करें] अफसरशाही के प्रमुख घटक एवं लक्षण
अफरशाही के निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएँ हैं-
- कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच अच्छी प्रकार से परिभाषित प्रशासनिक कार्य का विभाजन
- कर्मियों की भर्ती एवं उनके कैरीअर की सुव्यवस्थित एवं तर्कसंगत तंत्र
- अधिकारियों में पदानुक्रम , ताकि शक्ति एवं अधिकार का समुचित वितरण हो, तथा
- संस्था के घटकों को आपस में जोड़ने के लिये औपचारिक एवं अनौपचारिक नेटवर्क की व्यवस्था, ताकि सूचना एवं सहयोग का सुचारु रूप से बहाव सुनिश्चित हो सके।
[संपादित करें] कुछ उदाहरण
सरकार, सशस्त्र सेना, निगम (कारपोरेशन), गैर-सरकारी संस्थाएँ, चिकित्सालय, न्यायालय, मंत्रिमण्डल, विद्यालय आदि
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
- लोक प्रशासन (Public administration)
- राजनीति
- सरकार
[संपादित करें] बाहरी सूत्र
- भारत की नौकरशाही सबसे भ्रष्ट (कलम क्रांति)
- Abstracts of academic books and articles about bureaucracy
- Kevin R. Kosar, "What Ought a Bureaucrat Do?" Claremont.org, (A review piece that ponders the values that should guide bureaucrats in their work.)
- Scientific Management and the Bureaucratic Organization Summary of key concepts from on-line course.
- Corrupt Bureaucracy and Privatization of Tax Enforcement in Bangladesh by Faizul Latif Chowdhury