अप्रेल विद्रोह

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बुल्गारिया में ओटोमन साम्राज्य की निरंकुश और अराजक प्रवृत्तियों के खिलाफ स्थानीय नागरिकों द्वारा अप्रेल - मई १८७६ में किए गए विद्रोह को दुनिया ' अप्रेल विद्रोह ' के नाम से जानती है | बुल्गारियाई विद्रोहों की श्रृंखला में यह आखिरी व सबसे बड़ा विद्रोह था , जिससे आगे चलकर वर्ष १८७८ में बुल्गारिया के स्वायत्त राष्ट्र बनने की राह प्रशस्त हुई | इसकी पृष्ठभूमि नवम्बर १८७५ में रोमन शहर ग्युरग्यु में तैयार की गई , जहाँ बुल्गारियाई केन्द्रीय क्रांतिकारी समिति के सदस्यों ने एक बैठक के दौरान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए विद्रोही आन्दोलन शुरू करने पर सहमति जताई | विद्रोह के लिए देश के पांच प्रमुख शहरों व्रात्सा , वेलिको तारनोवो , स्लिवेन , प्लोवदिव और सोफिया को चुना गया | अप्रेल के आखिरी हफ्ते में इस विद्रोह की शुरुआत होते ही ओटोमन की सेना ने विद्रोहियों का बर्बरतापूर्वक दमन करना शुरू कर दिया | मई के मध्य तक आते - आते इस विद्रोह को पूरी तरह दबा दिया गया | यह विद्रोह जल्द ही ख़त्म जरुर हो गया , लेकिन इसकी गूंज यूरोप और अमेरिका में भी सुनाई दी , जहां अनेक बुद्धिजीवियों ने बुल्गारिया की उत्पीडित आबादी के प्रति पूर्ण समर्थन जताते हुए ओटोमन की निरंकुश शैली की घोर निंदा की |

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

बुल्गारिया

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात