अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
यह लेख आज का आलेख के लिए निर्वाचित हुआ है। अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें।
Small Flag of the United Nations ZP.svg अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण
Flag of IAEA.svg
आई.ए.ई.ए का ध्वज
प्रकार संगठन
संक्षिप्ति IAEA
अध्यक्ष Flag of मिस्र युकीया अमानो
वर्तमान
स्थिति
सक्रिय
स्थापना १९५७
मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया
जालस्थल http://www.iaea.org

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (अंग्रेज़ी:इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी, लघुनाम:आईएईए) एक स्वायत्त विश्व संस्था है, जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है। यह परमाणु ऊर्जा के सैन्य उपयोग को किसी भी प्रकार रोकने में प्रयासरत रहती है। इस संस्था का गठन २९ जुलाई, १९५७ को हुआ था। इसका मुख्यालय वियना, आस्ट्रिया में है।संस्था ने १९८६ में रूस के चेरनोबल में हुई नाभिकीय दुर्घटना के बाद अपने नाभिकीय सुरक्षा कार्यक्रम को विस्तार दिया है। वर्तमान में इसके महासचिव मिस्र मूल के मोहम्मद अलबारदेई हैं। अलबारदेई को संयुक्त रूप से २००५ का शांति नोबेल पुरस्कार दिया गया[1]। इसके सबसे पहले महासचिव डब्ल्यू स्टर्लिंग कोल (१९५७-१९६१) थे। आईएईए बोर्ड के ३५ सदस्य देशों में से २६ नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह सदस्य देश हैं।[2]

आईएईए सीधे सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ के अधीन नहीं है, लेकिन यह संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद को अपनी रिपोर्ट देती है। इस संस्था के मुख्यत: तीन अंग हैं-

  • राज्यपालों का बोर्ड (बोर्ड ऑफ गर्वनर्स),
  • सामान्य सम्मेलन (जनरल कांफ्रेंस) और
  • सचिवालय (सेकेट्रेरिएट)

बोर्ड ऑफ गर्वनर्स में सदस्यों की संख्या ३५ होती है[2], जिनमें से १३ सदस्य पिछले बोर्ड से लिए जाते हैं, जबकि शेष २२ सदस्यों का चुनाव सामान्य सम्मेलन द्वारा होता है। बोर्ड ऑफ गर्वनर्स का मुख्य कार्य आईएईए की नीतियों का निर्धारण करना है।

संस्था अपने बजट का प्रस्ताव जनरल कांफ्रेस के सामने रखती है। इसके अलावा इसे महासचिव का भी चुनाव करना होता है। जनरल कांफ्रेंस की प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में बैठक होती है, जिसमें बोर्ड ऑफ गर्वनर्स द्वारा प्रस्तावित बजट और कार्यो की सहमति प्रदान की जाती है। सचिवालय के अध्यक्ष महासचिव होते हैं। यह जनरल कांफ्रेंस और बोर्ड ऑफ गर्वनर्स द्वारा लाए गए प्रस्तावों को कार्यरूप में लाने के लिए उत्तरदायी होता है। इस संस्था के तीन मुख्य काम हैं-

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण मुख्यालय
  • सुरक्षा,
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं
  • सुरक्षा व संपुष्टि।[3]

अनुक्रम

सदस्य राष्ट्र

आईएईए सदस्य राष्ट्र

होली सी एवं कई संयुक्त राष्ट्र सदस्य इस संस्था के सदस्य हैं।जो भागीदार नहीं हैं, उनकी सूची इस प्रकार से है:

आई.ए.ई.ए से सदस्यता वापस लेने वाले राष्ट्र इस प्रकार हैं:

महासचिव सूची

राष्ट्रीयता एवं नाम कार्यकाल
Flag of the United States डब्ल्यु स्टर्लिंग कोल १९५७ - १९६१
Flag of स्वीडन सिग्वार्ड एकलंड १९६१ - १९८१
Flag of स्वीडन हैन्स ब्लिक्स १९८१ - १९९७
Flag of मिस्र मोहम्मद अलबारदेई १९९७ - २००९
Flag of जापान युकिया अमानो निर्वाचित, कार्यारंभ: दिसंबर, २००९

संदर्भ

  1. नोबेल शांति पुरस्कार बारादेई को”, बीबीसी हिन्दी, ७ अक्तूबर, २००५।
  2. 2.0 2.1 आईएईए को करार की जानकारी देगा भारत।हिन्दी मिलाप।(हिन्दी)१७ जुलाई, २००८
  3. आईएईए क्या है?

बाहरी कडियाँ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ