अति परवलय
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
गणित मे अति परवलय एक ऐसा शांकव होता है जिसकी उत्केन्द्रता इकाई से अधिक होती है। एक अन्य परिभाषा के अनुसार अति परवलय किसी एसे बिन्दु का बिन्दुपथ है जिसकी दो निश्चित बिन्दुओं से दूरियों का अंतर सदैव अचर रहता है । इन निश्चित बिन्दुओं को अति परवलय की नाभियाँ (focus) कहते हैं ।