अतिर​ऊ प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अतिर​ऊ ओब्लिसी
Атырау облысы
मानचित्र जिसमें अतिर​ऊ ओब्लिसी Атырау облысы हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : अतिर​ऊ
क्षेत्रफल : १,१८,६०० किमी²
जनसंख्या(२००६):
 • घनत्व :
४,७९,९८४
 ४/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): कज़ाख़, रूसी


अतिरऊ प्रांत (कज़ाख़: Атырау облысы, अंग्रेज़ी: Atyrau Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी अतिरऊ नाम का शहर ही है। अतिरऊ प्रांत देश के पश्चिमी हिस्से में कैस्पियन सागर के पूर्वोत्तरी किनारे पर स्थित है।

तेल की खानें[संपादित करें]

कैस्पियन द्रोणी में ज़मीन के नीचे तेल और गैस भारी मात्रा में मौजूद हैं इसलिए इस प्रांत में तेल निकलने का काम ज़ोरों से चलता है। यहाँ के तेंगीज़ तेल क्षेत्र (Tengiz oil field) और कशाग़ान​ तेल क्षेत्र (Kashagan oil field) से तेल की पाईपें तेल को अन्य इलाक़ों में ले जाती हैं। इनमें से एक पाईप तेंगीज़ से कृष्ण सागर पर रूस की नोवोरोसिस्क बंदरगाह ले जाती है, जहाँ से इसे दुनिया भर में निर्यात किया जाता है। कशाग़ान​ तेल क्षेत्र कैस्पियन सागर के पानी के नीचे तट के पास स्थित है और यहाँ एक कृत्रिम द्वीपों का समूह बनाया जा रहा है जहाँ तेल निकलने वाले कर्मचारी रहा करेंगे।[1]

समुदाय[संपादित करें]

सन् २००९ की जनगणना के हिसाब से इस प्रांत के ८०% से अधिक लोग कज़ाख़ समुदाय के थे। इनके अलावा यहाँ रूसी और अन्य समुदायों के लोग भी रहते हैं।

अतिरऊ प्रांत के कुछ नज़ारे[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Kazakhstan: Bradt Travel Guide, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... But Atyrau's current prosperity and future development is above all pegged to the exploitation of two giant fields, the onshore Tengiz and offshore Kashagan developments ...