अजनबी (2001 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अजनबी
निर्देशक अब्बास-मस्तान
लेखक श्याम गोयल (संवाद)
पटकथा रोबिन भट्ट
संजीव दुग्गल
श्याम गोयल
नीरज वोरा
निर्माता विजय गलानी
अभिनेता अक्षय कुमार,
करीना कपूर,
बॉबी देओल,
बिपाशा बसु
संगीतकार अनु मलिक
प्रदर्शन तिथियाँ
21 सितंबर, 2001
देश भारत
भाषा हिन्दी

अजनबी 2001 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया और इसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर और पदार्पण कर रही बिपाशा बसु प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जॉनी लीवर, दिलीप ताहिल, नरेन्द्र बेदी और शरत सक्सेना ने सहायक भूमिका निभाई।

संक्षेप[संपादित करें]

राज (बॉबी देओल) और प्रिया (करीना कपूर) दोनों किस्मत से मिलते हैं और दोनों में प्यार हो जाता है। दोनों स्विट्ज़रलैंड में शादी कर लेते हैं और वहीं उनकी मुलाक़ात एक अन्य भारतीय जोड़े, विक्रम (अक्षय कुमार) और सोनिया (बिपाशा बसु) से होता है। उन लोग बहुत जल्दी ही अच्छे दोस्त बन जाते हैं।

विक्रम के जन्मदिन के मौके पर राज और विक्रम काफी शराब पी लेते हैं। अगले दिन राज को पिछले रात का कुछ भी याद नहीं रहता है। उसके कुछ समय बाद ही उसे पता चलता है कि सोनिया की मौत हो चुकी है। उसकी हत्या एक टूटे हुए शराब के बोतल से हुई होती है, जिसमें पुलिस को राज के उंगलियों के निशान मिलते हैं। अपने आप को बेकसूर साबित करने के लिए राज पुलिस के गिरफ्त से भाग जाता है। वो प्रिया से मिलता है और सारी बात समझाता है। जिसके बाद वो उसे बेकसूर मान कर साथ देने लगती है।

राज जेनेवा में एक बीमा अफसर से मिलता है। वहाँ उसे पता चलता है कि वो अपनी बीवी के बीमा में मिलने वाले $100 मिलियन डॉलर के लिए हत्या की होगी। वो उस अफसर की मदद से विक्रम का पता लगा लेता है। विक्रम एक क्रुज़ जहाज में रहता है। जब राज उस जहाज में जाता है तो वो विक्रम को एक लड़की के साथ नाचते हुए देखता है। वो कोई और नहीं, बल्कि सोनिया होती है। सोनिया को जिंदा देख कर राज हैरान रह जाता है। जब वो विक्रम से इस बारे में पूछता है तो वो अपने शैतानी योजना के बारे में उसे बताने लगता है। वो बताता है कि असल में वो जिसे सोनिया बजाज सोच रहा है, वो उसकी प्रेमिका, नीता (बिपाशा बसु) है, और असल सोनिया बजाज (मिंक बरार) की उसने बीमा में मिलने वाले सौ मिलियन डॉलर के लिए मार डाला और नीता के साथ मिल कर उस हत्या का आरोप राज पर डाल दिया।

राज उसे कम्प्युटर के सामने ले जाता है और उसे उसका खाली बैंक खाता दिखाता है। वो कहता है कि उसने उसके पासवर्ड को अंदाजे से डाला था। पासवर्ड वही शब्द था, जो वो बार बार बोलते रहता था। वो ये भी बताता है कि बीमा कंपनी से मिलने वाले सारे पैसे वो बीमा कंपनी के खाते में डाल चुका है। राज उसे ये भी बताता है कि उसकी सारी बातें रिकॉर्ड हो चुकी हैं। इसके बाद राज और विक्रम के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। लड़ाई के दौरान नीता की मौत हो जाती है। गुस्से में वो बीमा अफसर को मार देता है और राज को भी लगभग मार ही देता है। जब वो प्रिया को मारने जाता है, तब राज आ कर उसे बचा लेता है। इसी बीच उस जहाज के लंगर से विक्रम की मौत हो जाती है। अंत में राज बेकसूर साबित हो जाता है और वे दोनों भारत लौट जाते हैं।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत अनु मलिक द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."डांस म्यूजिक" (वाद्य संगीत)N/A1:22
2."जब तुम्हें आशिकी मालूम"कुमार सानु6:48
3."कसम से तेरी आँखें"सोनू निगम, उदित नारायण, अलका याज्ञिक, सुनिधी चौहान5:55
4."कौन मैं हाँ तुम"उदित नारायण, अलका याज्ञिक, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर, बिपाशा बसु6:44
5."महबूबा महबूबा"अदनान सामी, सुनिधी चौहान7:27
6."महबूबा महबूबा" (ई-ग्रूव मिक्स)अदनान सामी, सुनिधी चौहान4:20
7."मेरी जिंदगी में अजनबी"कुमार सानु, सुनिधी चौहान6:57
8."मोहब्बत नाम है किसका"अलका याज्ञिक, उदित नारायण6:19
9."मुझको नींद आ रही है"सोनू निगम, सुनिधी चौहान4:46
कुल अवधि:50:38

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
2002 बिपाशा बसु फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार जीत
अक्षय कुमार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार जीत
जॉनी लीवर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार नामित
अदनान सामी ("महबूबा महबूबा") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार नामित

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]