अच्युत सामंत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डॉ. अच्युत सामंत (१९ अप्रैल १९६५ को जन्म) भारत के ओड़िशा राज्य के प्रसिद्ध समाजोद्यमी एवं शिक्षाशास्त्री हैं। वे कलिंग प्रौद्योगिकी संस्थान (KIT), कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (KIIT) तथा कलिंग समाज विज्ञान संस्थान के संस्थापक हैं। इन संस्थानों में आदिवासी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। वे भारत के किसी विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के उप कुलपति हैं (लिम्का बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड्स)। अमेरिका के एज स्कॉल फाउन्डेशन ने उन्हें विश्व के १५ समाजोद्यमियों में स्थान दिया है।

जीवनी[संपादित करें]

डॉ अच्युत सामंत का जन्म ओड़िशा के कटक जिले के कलारबंका नामक गाँव में हुआ था। उनकी माता का नाम निर्मला रानी एवं पिताजी का नाम अनादि चरण था। उनका जीवन अत्यन्त गरीबी एवं अभाव में बीता। इसके बावजूद उन्होने उत्कल विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में एएसससी की और भुवनेश्वर के महर्षि महाविद्यालय में अध्यापन करने लगे। वे आज भी अविवाहित हैं।

पुरस्कार एवं सम्मान[संपादित करें]

डॉ अच्युत को बहुत से सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

पुरस्कार एवं सम्मान[संपादित करें]

डॉ अच्युत को बहुत से सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]