अख़रोट
| ;"|अखरोट | ||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Juglans major
Morton Arboretum acc. 614-47*1 |
||||||||||||
| ;" | वैज्ञानिक वर्गीकरण | ||||||||||||
|
||||||||||||
| Species | ||||||||||||
|
See text |
||||||||||||
अखरोट (अंग्रेजी: Walnut, वैज्ञानिक नाम : Juglans Regia) पतझड़ करने वाले बहुत सुन्दर और सुगन्धित पेड़ होते हैं। इसकी दो जातियां पाई जाती हैं। 'जंगली अखरोट' 100 से 200 फीट तक ऊंचे, अपने आप उगते हैं। इसके फल का छिलका मोटा होता है। 'कृषिजन्य अखरोट' 40 से 90 फुट तक ऊंचा होता है और इसके फलों का छिलका पतला होता है। इसे 'कागजी अखरोट' कहते हैं। इससे बन्दूकों के कुन्दे बनाये जाते हैं।
अखरोट का फल एक प्रकार का सूखा मेवा है जो खाने के लिये उपयोग में लाया जाता है। अखरोट का बाह्य आवरण एकदम कठोर होता है और अंदर मानव मस्तिष्क के जैसे आकार वाली गिरी होती है। अखरोट (के वृक्ष) का वानस्पतिक नाम जग्लान्स निग्रा (Juglans Nigra) है। आधे मुट्ठी अखरोट में 392 कैलोरीज़ होती हैं, 9 ग्राम प्रोटीन होता है, 39 ग्राम वसा होती है और 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें विटामिन ई, और बी6, कैल्शियम और मिनेरल भी पर्याप्तं मात्रा में होते है।
अखरोट के स्वास्थ्य लाभ [संपादित करें]
- अखरोट प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।
- बहुत से शोधों से ऐसा पता चला है कि अखरोट से एल्ज़ाइमर बीमारी का खतरा कम होता है। अखरोट को दिमाग के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है क्योंहकि इसमें विटामिन ई अधिक मात्रा में होती है।
- अखरोट में फाइबर, विटामिन बी, मैल्नीमशियम और एण्टी् आक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं और यह बालों और त्व चा को स्वस्थ रखता है।
- दांतों के लिए अखरोट के स्वास्थ्य गुणों के कारण डेंटिस्ट भी इसके सेवन की सलाह देते हैं।
- अखरोट में ओमेगा3 फैटी एसिड होता है औ यह अस्थकमा, रयूमेटायड अर्थराइटिस, त्वचा की समस्याओं, एक्ज़ीमा और सोरियासिस जैसी बीमारियों से सुरक्षा करता है।
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- अखरोट
- अखरोट का पेड़ (प्रगति-पर्यावरण)
|
||||||||