अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली
| अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली | |
|---|---|
स्वामिनारायण अक्षरधाम मन्दिर, दिल्ली |
|
| नाम | |
| मुख्य नाम: | अक्षरधाम |
| स्थान | |
| स्थान: | रा.रा. 24, नोएडा मोड़, नई दिल्ली, भारत |
| निर्देशांक: | |
| वास्तुकला और संस्कृति | |
| प्रमुख आराध्य: | भगवान स्वामिनारायण |
| स्थापत्य शैली: | वास्तु शास्त्र एवं पंचरात्र शास्त्र |
| इतिहास | |
| निर्माण तिथि: (वर्तमान संरचना) |
६ नवंबर, २००५(consecration) |
| निर्माता: | BAPS, प्रमुख स्वामी महाराज |
नई दिल्ली में बना स्वामिनारायण अक्षरधाम मन्दिर एक अनोखा सांस्कृतिक तीर्थ है। इसे ज्योतिर्धर भगवान स्वामिनारायण की पुय स्मृति में बनवाया गया है। यह परिसर १०० एकड़ भूमि में फैला हुआ है। दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मन्दिर परिसर होने के नाते २६ दिसंबर २००७ को यह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया।
अनुक्रम |
स्थापत्य [संपादित करें]
दश द्वार [संपादित करें]
ये द्वार दसों दिशाओं के प्रतीक हैं, जो कि वैदिक शुभकामनाओं को प्रतिबिंबित करते हैं।
भक्ति द्वार [संपादित करें]
यह द्वार परंपरागत भारतीय शैली का है। भक्ति एवं उपासना के २०८ स्वरूप भक्ति द्वार में मंडित हैं।
मयूर द्वार [संपादित करें]
भारत का राष्ट्रीय पक्षी मयूर, अपने सौन्दर्य, संयम और शुचिता के प्रतीक रूप में भगवान को सदा ही प्रिय रहा है। यहां के स्वागत द्वार में परस्पर गुंथे हुए भव्य मयूर तोरण एवं कलामंडित स्तंभों के ८६९ मोर नृत्य कर रहे हैं। यह शिल्पकला की अत्योत्तम कृति है।
श्रीहरि चरणार्विंद [संपादित करें]
यश्पाल्=== अक्षरधाम महालय ===
मुख्य मूर्ति [संपादित करें]
कीर्तिमान स्थापित [संपादित करें]
अक्षरधाम मन्दिर को दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मन्दिर परिसर होने के नाते गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में बुधवार, २६ दिसंबर २००७ को शामिल कर लिया गया है।[1] गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एक वरिष्ठ अधिकारी एक सप्ताह पहले भारत की यात्रा पर आए और स्वामी नारायण संस्थान के प्रमुख स्वामी महाराज को विश्व रिकार्ड संबंधी दो प्रमाणपत्र भेंट किए। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की मुख्य प्रबंध समिति के एक वरिष्ठ सदस्य माइकल विटी ने बोछासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्थान को दो श्रेणियों के तहत प्रमाणपत्र दिए हैं। इनमें एक प्रमाणपत्र एक व्यक्ति विशेष द्वारा सर्वाधिक हिंदू मंदिरों के निर्माण तथा दूसरा दुनिया का सर्वाधिक विशाल हिंदू मन्दिर परिसर की श्रेणी में दिया गया।
प्रमाणपत्र [संपादित करें]
प्रमाणपत्र में कहा गया है,
- पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक नेता हैं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान के प्रमुख हैं। उन्होंने अप्रैल 1971 से नवंबर 2007 के बीच पांच महाद्वीपों में 713 मंदिरों का निर्माण करने का विश्व रिकार्ड बनाया है। इसमें साथ ही कहा गया है कि इनमें से दिल्ली का बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मन्दिर अद्भुत है और दुनिया का विशालतम हिंदू मन्दिर परिसर है।
- माइकल विटी ने कहा कि हमें अक्षरधाम की व्यापक वास्तुशिल्प योजना का अध्ययन तथा अन्य मन्दिर परिसरों से उसकी तुलना परिसर का दौरा और निरीक्षण करने में तीन माह का समय लगा और उसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि मंदिर गिनीज बुक में शामिल किए जाने का अधिकारी है।
- दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर 86342 वर्ग फुट परिसर में फैला है। यह 356 फुट लंबा 316 फुट चौड़ा तथा 141 फुट ऊंचा है। यह पहला मौका है जब गिनीज बुक ने अपने विशाल धार्मिक स्थलों की सूची में किसी हिंदू मन्दिर को मान्यता प्रदान की है।
संदर्भ [संपादित करें]
बाहरी सूत्र [संपादित करें]
| अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने: | |
|---|---|
| शब्दकोषीय परिभाषाएं | |
| पाठ्य पुस्तकें | |
| उद्धरण | |
| मुक्त स्त्रोत | |
| चित्र एवं मीडिया | |
| समाचार कथाएं | |
| ज्ञान साधन | |
- अक्षरधाम जानकारी
- अक्षरधाम मन्दिर, दिल्ली की चित्रावली
- अक्षरधाम मन्दिर (प्रभासाक्षी)
- Official Akshardham Delhi Website
- अक्षरधाम मन्दिर परिसर, इनक्रेडिबल इंडिया वेबसाइट पर
- अक्षरधाम मन्दिर, दिल्ली पर्यटन विभाग की वेबसाइट पत
- गिनिज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स - वीश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मन्दिर
- अन्य
- BAPS स्वामिनारायण संगठन- अक्षरधाम मंदिरों का उत्तरदायी संगठन
- Mystic India- अक्षरधाम मन्दिर में दिखाया जाने वाला चलचित्र
- अक्षरधाम मन्दिर गाँधीनगर वेबसाइट