अंग्रेज़
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। |
अंग्रेज़ (या फिरंगी) भारत तथा पड़ोसी देशों में संयुक्त राजशाही के निवासियों को कहा जाता है। यह नाम भारत पर ब्रिटिश शासन के समय प्रचलित हुआ। अंग्रेज सर्वप्रथम भारत में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी की तरफ से व्यापार करने के लिये आये थे। बाद में कम्पनी ने अपनी सुरक्षा के नाम पर सेना रखनी शुरु कर दी। बाद में कम्पनी ने देशी राजाओं की फूट का लाभ उठाकर धीरे-धीरे पूरे देश पर कब्जा कर लिया। कई वर्षों के स्वतन्त्रता संग्राम के उपरान्त देश को आजाद कराया जा सका।
ब्रिटेन तथा अन्य यूरोपीय लोगों के मिलते-जुलते रंग-रुप के कारण भारत में प्रायः "अंग्रेज" शब्द किसी भी यूरोपियाई नागरिक के लिये प्रयोग कर लिया जाता है।