मार्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
The Portrait of a Man as the God Mars

मार्स (अंग्रेज़ी : Mars, लातिनी : Mars मार्स ) प्राचीन रोमन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो युद्ध के देवता थे और देवी वीनस के पति माने जाते थे। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म के देवता थे एरीस। मार्स के नाम पर ही मार्च महीने का नाम पड़ा है।