एलियन (फ़्रैंचाईज़ी)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एलियन (अंग्रेज़ी: Alien) फ़िल्म शृंखला एक काल्पनिक विज्ञान पर आधारित भुतहा फ़िल्म फ़्रैंचाईज़ी है जो एलेन रिप्ली (सिगौरनी विवर द्वारा अभिनीत) और उसकी परग्रही प्रजाति के साथ जंग पर केंद्रित है जिन्हें "द एलियन" कहा जाता है। 20एथ सेंचुरी फॉक्स द्वारा निर्मित यह शृंखला १९७१ में फ़िल्म एलियन से शुरू हुई जिसके आगे चलकर तिन भाग, कई पुस्तकें, कॉमिक्स और वीडयो गेम बनाए जा चुके है।

फ़िल्में[संपादित करें]

एलियन (१९७९)[संपादित करें]

अंतरिक्ष यां नोस्ट्रोमो एक वीरान ग्रह पर एक अज्ञात परग्रही यान द्वारा भेजे गए सिग्नल का पीछा करते हुए पहुँचता है। यान की छानबीन करते वक्त नोस्ट्रोमो के कर्मीदल का एक सदस्य को विचित्र अंडे जैसी वस्तु मिलती है जिसमें से निकला जिव उसके चहरे पर चिपक कर उसे बेहोश कर देता है। कुछ वक्त बाद परजीवी मर जाता है और सदस्य जाग जाता है जैसे उसे कुछ हुआ ही न हो। परन्तु कुछ समय बाद एक परग्रही जिव उसकी छाती फाड़ कर बाहर निकल आता है और जल्द ही आठ-फूट लंबे जिव में बदल जाता है और अन्य कर्मीदल के सदस्यों को मारना शुरू कर देता है।

फ़िल्म डार्क स्टार (१९७४) को पूरा करने के बाद डैन ओ'बेनॉन एक काल्पनिक विज्ञान पर आधारी डरावनी फ़िल्म के लिए सोच विचार शुरू किया। इसे शुरुआत में मेमरी शीर्षक दिया गया। कथानककार रोनाल्ड शुसेट ने इस परियोजना पर ओ'बेनॉन के साथ कार्य शुरू किया और कई नई वस्तुएँ जोड़ी। दोनों ने कथानक खत्म कर उसे शुरुआत में स्टार बिस्ट शीर्षक दिया परन्तु ओ'बेनॉन ने गौर किया की कथानक में शब्द "एलियन" कई बार दोहराया गया है और अंततः उन्होंने फ़िल्म का शीर्षक बदलकर एलियन कर दिया।[1][2] लेखकों को लगा की यह एक कम-बजट की फ़िल्म होगी परन्तु स्टार वॉर्स की सफलता ने फॉक्स को कई करोड़ इसके प्रोडक्शन में लगाने पर मजबूर कर दिया।

एलियंस (१९८६)[संपादित करें]

लेफ्टीनेंट एलेन रिप्ली, नोस्ट्रोमो की एक मात्र जीवित सदस्य, हायपरस्लीप से ५७ वर्ष बाद एक नए अंतरिक्ष स्टेशन पर जागती है। उसे पता चलता है की पिछली फ़िल्म का ग्रह (जिसे एलवि-426 नाम दिया गया है) अब एक नई कॉलोनी का घर है। जब इक कॉलोनी से संपर्क टूट जाता है तब रिप्ली मरीन दस्ते के साथ सुलाको से रवाना हो जाती है।

रिडले स्कॉट द्वारा निर्देशित पहली फ़िल्म एक कामयाबी थी परन्तु फॉक्स ने इसका अगला भाग बनाने का विचार १९८३ तक नहीं किया जब जेम्स कैमरून ने इस शृंखला को आगे बढ़ाने की इच्छा निर्माता डेविड गिलर से की। कैमरून की द टर्मिनेटर की सफलता के बाद कौमरून और उनके साथी गेल एने हर्ड को एलियन का अगला भाग बना कर १९८६ में रिलीज़ करने की इजाज़त दे दी गई।[3] कैमरून ने इसका कथानक एक कहानी से लिया जो उन्होंने गिलर और वाल्टर हिल के साथ मिलकर लिखी थी।

एलियन 3 (१९९२)[संपादित करें]

सुलाको पर आग लगने के कारण एक बचाव पोड छोड़ा जाता है। वह रिफायनरी/जेल ग्रह फ्लोरिना "फ्यूरी" १६१ पर क्रैश हो जाता है। रिप्ली एकमेव ज़िंदा बची सदस्य होती है और उसे पता नहीं होता है की एक अंडा यान पर मौजूद है। जिव पैदा होकर जेल में लोगो को मारना शुरू कर देता है। रिप्ली को बाद में पता चलता है की उसके शारीर में भी एक परग्रही जिव पल रहा है।

एलियन रिसरेक्शन (१९९७)[संपादित करें]

पिछली फ़िल्म की घटनाओं के दो सौ वर्ष बाद एलेन रिप्ली का क्लोन बनाया जाता है और उसमे से एलियन रानी को सर्जरी द्वारा अलग कर दिया जाता है। संयुक्त ग्रहों की सेना एलियनों को अंतरिक्षयान युएसएम औरिगा पर अगवा किए गए मनुष्यों में प्रजनन करवा कर बढ़ाना चाहती है। एलियन बच निकलने में सफल होते है और रिप्ली और लड़ाकों का जत्था औरिगा से बच कर उसे बर्बाद करने का प्रयत्न करता है जो पृथ्वी की ओर जा रहा है।

प्रोमेथियस (२०१२)[संपादित करें]

स्वागत[संपादित करें]

बॉक्स ऑफिस[संपादित करें]

फ़िल्म रिलीज़ की तिथि कुल कमाई क्रमांक
  (अबतक का घरेलु)  
लागत सन्दर्भ
अमेरिका विदेश विश्वभर
एलियन मई 25, 1979 $80,931,801 $24,000,000 $104,931,801 #617 $11,000,000 [4][5]
एलियंस जुलाई 18, 1986 $85,160,248 $45,900,000 $131,060,248 #567 $17,000,000 [6][7]
एलियन 3 May 22, 1992 $55,473,545 $104,340,953 $159,814,498 #1,035 $50,000,000 [8]
एलियन रिसरेक्शन नवंबर 26, 1997 $47,795,658 $113,580,410 $161,376,068 #1,233 $75,000,000 [9]
कुल $269,361,252 $287,821,363 $557,182,615 लागू नहीं (E) लागू नहीं
सूची निर्देशक
  • (E) उपलब्ध जानकारी के अनुसार आंकड़े।

समीक्षा[संपादित करें]

फ़िल्म रॉटन टोमेटोज़ मेटाक्रिटीक्स
कुल श्रेष्ठ समीक्षक
एलियन 96% (83 reviews)[10] 81% (16 reviews)[11] 83/100 (22 reviews)[12]
एलियंस 100% (48 reviews)[13] 100% (7 reviews)[14] 87/100 (9 reviews)[15]
एलियन 3 39% (41 reviews)[16] 47% (7 reviews)[17]
एलियन रिसरेक्शन 55% (66 reviews)[18] 53% (17 reviews)[19] 63/100 (21 reviews)[20]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. David A. McIntee, "Beautiful Monsters: The Unofficial and Unauthorised Guide to the Alien and Predator Films", Telos 2005, pp. 19-28 & p. 39.9
  2. Scanlon, Paul; Michael Cross (1979). The Book of Alien. लंदन: Titan Books. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 1-85286-483-4.
  3. Schickel, Richard (28 जुलाई 1986). "Help! They're Back!". TIME Magazine. मूल से 2 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जुलाई 2007.
  4. "Alien (1979)". Box Office Mojo. मूल से 21 जून 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2008.
  5. "Movie Alien Box Office Data". The-Numbers. मूल से 6 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 दिसंबर 2009.
  6. "Aliens (1986)". Box Office Mojo. मूल से 2 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2008.
  7. "Movie Aliens Box Office Data". The-Numbers. मूल से 19 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 दिसंबर 2009.
  8. "Alien 3 (1992)". Box Office Mojo. मूल से 13 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 दिसंबर 2009.
  9. "Alien: Resurrection (1997)". Box Office Mojo. मूल से 26 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 दिसंबर 2009.
  10. "Alien". Rotten Tomatoes. मूल से 7 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  11. "Alien (Top Critics)". Rotten Tomatoes. मूल से 3 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  12. "Alien (1979): Reviews". Metacritic. मूल से 29 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  13. "Aliens". Rotten Tomatoes. मूल से 31 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  14. "Aliens (Top Critics)". Rotten Tomatoes. मूल से 3 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  15. "Aliens (1986): Reviews". Metacritic. मूल से 3 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  16. "Alien 3". Rotten Tomatoes. मूल से 15 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  17. "Alien 3 (Top Critics)". Rotten Tomatoes. मूल से 7 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  18. "Alien Resurrection". Rotten Tomatoes. मूल से 27 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  19. "Alien Resurrection (Top Critics)". Rotten Tomatoes. मूल से 3 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  20. "Alien Resurrection (1997): Reviews". Metacritic. मूल से 18 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ?. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)