दरंग जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(दरं जिला से अनुप्रेषित)
दरंग ज़िला
দৰং জিলা
Darrang district
मानचित्र जिसमें दरंग ज़िला দৰং জিলা Darrang district हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : मंगलदोई
क्षेत्रफल : 1,585 किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
9,28,500
 586/किमी²
उपविभागों के नाम: विधान सभा सीटें
उपविभागों की संख्या: ?
मुख्य भाषा(एँ): असमिया


दरंग (Darrang) भारत के असम राज्य में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का एक जिला है, जिसका मुख्यालय मंगलदोई में है। इस जिले के उत्तर में भूटान तथा डाफला पहाड़ियाँ और दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी है, जिससे यहाँ का व्यापार होता है। नदी द्वारा निर्मित क्षेत्र होने के कारण धान, राई, सरसों, गन्ना और जूट यहाँ अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं। इस क्षेत्र में चाय के बागानों की भरमार है। इस जिले में चाय उत्पादन के कारखाने, रेशम के कीड़े पालने का उद्योग तथा रेलवे का वर्कशॉप है। यहाँ से तिब्बत की राजधानी ल्हासा जाने के लिये सुगम और कम दूरी का मार्ग है, जिसका अंतिम छोर उदलगुड़ी में है। 1,000 ईo के लगभग पाल राजाओं की राजधानी तेजपुर में थी, इसलिये यहाँ के मंदिरों तथा खंडहरों में शिल्पकला और स्थापत्यकला के दर्शीय नमूने हैं।[1]

दरंग जिले के मानस राष्ट्रीय पार्क का मुख्यद्वार

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. मूल से 11 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-30.