सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
बांग्ला: সুন্দরবন জাতীয় উদ্যান शुन्दरबॉन जातियो उद्दान'
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
सुंदरवन में मैन्ग्रोव वृक्ष
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
पश्चिम बंगाल, भारत में स्थिति
अवस्थितिदक्षिण २४ परगना, पश्चिम बंगाल, भारत
क्षेत्रफल1330.12
स्थापित1984
शासी निकायभारत सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार
युनेस्को विश्व धरोहर स्थल
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम
देश भारत
प्रकार प्राकृतिक
मानदंड ix, x
सन्दर्भ 452
युनेस्को क्षेत्र एशिया-प्रशांत
शिलालेखित इतिहास
शिलालेख १९८७ (Unknown सत्र)

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में गंगा नदी के सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान, बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं बायोस्फ़ीयर रिज़र्व क्षेत्र है। यह क्षेत्र मैन्ग्रोव के घने जंगलों से घिरा हुआ है और रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है। यह विश्व का एकमात्र नदी डेल्टा है जहां बाघ पाए जाते हैं। हाल के अध्ययनों से पता चला है कि इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या 103 है[1] यहां पक्षियों, सरीसृपों तथा रीढ़विहीन जीवों (इन्वर्टीब्रेट्स) की कई प्रजातियाँ भी पायी जाती हैं। इनके साथ ही यहाँ खारे पानी के मगरमच्छ भी मिलते हैं। वर्तमान सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान 1973 में मूल सुंदरवन बाघ रिज़र्व क्षेत्र का कोर क्षेत्र तथा 1977 में वन्य जीव अभयारण्य घोषित हुआ था। 4 मई 1984 को इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "With 103 tigers, Sunderbans beats official estimates". The Times of India. मूल से 8 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ०८ जून २०१३. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "Sunderbans National Park". मूल से 18 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जुलाई 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]