सेंट मैरी प्रायरी चर्च

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेंट मैरी प्रायरी चर्च

सेंट मैरी प्रायरी चर्च (अंग्रेज़ी: St Mary's Priory Church) व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, दक्षिण पूर्व वेल्स, में स्थित एक ईसाई धर्म के एंग्लिकन सम्प्रदाय का गिरजाघर है। गिरजाघर 1075 में एक बेनेडिक्टाइन प्रायरी के रूप में निर्मित किया गया था। प्रायरी गिरजाघर एक ब्रेटन मूल के कुलीन जन और भिक्षु विदेनोक ने बनवाई थी, जो 1075 में मॉनमाउथ के लार्ड बन गए थे।[1] वर्तमान गिरजाघर 18वीं और 19वीं सदियों के बीच बना था। गिरजाघर का आंतरिक हिस्सा 1882 के समय का है और मूलतः 1,000 लोगों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन कई आसन अब निकाल दिए गए हैं। परिसर में दो चैपल भी हैं, लेकिन ये बाद के परिवर्धन हैं। गिरजाघर 4 जनवरी 1974 से यूनाइटेड किंगडम की ग्रेड प्रथम सूचीबद्ध इमारत है तथा मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल की 24 साइटों में से एक है।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lower Wye Valley Historical Processes, Themes and Background". ggat.org.uk. मूल से 5 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2012.
  2. "Priory Church of St Mary, Usk". britishlistedbuildings.co.uk. मूल से 23 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]