जोधा अकबर (2008 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जोधा अकबर

जोधा अकबर का पोस्टर
निर्देशक आशुतोष गोवरिकर
लेखक के पी सक्सेना
पटकथा हैदर अली
आशुतोष गोवरिकर
निर्माता रोनी स्क्रूवाला
आशुतोष गोवरिकर
अभिनेता ऋतिक रोशन,
ऐश्वर्या राय
संगीतकार ए. आर. रहमान
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथियाँ
15 फरवरी, 2008
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत ₹40 करोड़

जोधा अकबर 2008 में बनी हिन्दी भाषा की आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म है।

संक्षेप[संपादित करें]

फिल्म की शुरुआत एक भीषण युद्ध से होती है और इससे फिल्म की भव्यता का अंदाजा लग जाता है। इसके बाद बाल अकबर को दिखाया गया है, जो खून-खराबे के खिलाफ है, लेकिन उसके नाम पर उसके सहयोगी अपनी क्रूरता को अंजाम देते हैं। कहानी छलांग लगाकर युवा अकबर (रितिक रोशन) पर आती है, जो अपने फैसले खुद लेने का निर्णय लेता है। आमेर के राजा भारमल (कुलभूषण खरबंदा) अपने राज्य की प्रजा के हितों को ध्यान में रखकर मुगलों से दोस्ती करने का फैसला करता है। भारमल चाहता है कि उसकी बेटी जोधा (ऐश्वर्या) से अकबर शादी करें। बिना जोधा को देखे अकबर निकाह के लिए राजी हो जाता है। जोधा निकाह करने के पहले अकबर के सामने दो शर्त रखती हैं। वह अपना धर्म नहीं बदलेगी और उसे महल के अंदर एक मंदिर बनवाकर दिया जाएगा। अकबर दोनों शर्त कबूल कर लेता है। एक हिंदू लड़की से निकाह करने के बदले अकबर को कट्‍टरपंथियों की नाराजगी झेलना पड़ती है। निकाह के बाद अकबर से जोधा दूर-दूर रहती है। वह कहती है कि फतह करना और मन जीतना दोनों अलग-अलग है। फिर शुरू होता है अकबर और जोधा का रोमांस। इस मुख्य कथा के साथ-साथ राजनीति, षड्‍यंत्र की उपकथाएँ भी चलती रहती हैं।

चरित्र[संपादित करें]

  • ऋतिक रोशन ... जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर
  • ऐश्वर्या राय ... जोधा बाई
  • कुलभूषण खरबंदा ... राजा भारमल
  • सोनू सूद ... राजकुमार सुजामल
  • सुहासिनी मुले ... रानी मैनावती
  • इला अरुण ... माहम अंगा
  • रजा मुराद ... शमसुद्दीन अतगा खान
  • निकितिन धीर ... शरीफुद्दीन हुसैन
  • राजेश विवेक ... चगताई खान

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

दल[संपादित करें]

  • कहानी: हैदर अली
  • पटकथा: हैदर अली और आशुतोष गोवारीकर
  • संवाद: के.पी. सक्सेना
  • मेकअप कलाकार: जॅमी विल्सन
  • उत्पादन डिजाइन: नितिन चंद्रकांत देसाई

संगीत[संपादित करें]

फ़िल्म के संगीतकार ए. आर. रहमान और गीतकार जावेद अख़्तर हैं। फ़िल्म के गानों की खूब प्रशंसा हुई। फ़िल्म के संगीत अधिकार सोनी म्यूजिक के पास हैं।

गीतों की सूची
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."अज़ीम-ओ-शान शहंशाह"मुहम्मद असलम, बोनी चक्रवर्ती5:54
2."जश्न-ए-बहारा"जावेद अली5:15
3."ख़्वाजा मेरे ख़्वाजा" (गीत: काशिफ)ए. आर. रहमान6:56
4."इन लम्हों के दामन में"सोनू निगम, मधुश्री6:37
5."मन मोहना"बेला शेंडे6:50
6."जश्न-ए-बहारा"इंस्ट्रुमेंटल (बांसुरी)5:15
7."ख़्वाजा मेरे ख़्वाजा"इंस्ट्रुमेंटल (ओबाउ)2:53
कुल अवधि:39:43

रोचक तथ्य[संपादित करें]

  • यह फिल्म ऐश्वर्या की शादी के बाद पहली फिल्म है

परिणाम[संपादित करें]

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

फिल्मफेयर पुरस्कार

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]