लाटेक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लाटेक का प्रतीक

लाटेक (LaTeX), टेक (TeX) नामक टाइपसेटिंग प्रोग्राम के साथ प्रयुक्त 'डॉकुमेंट मार्कअप भाषा' तथा 'दस्तावेज निर्माण प्रणाली' है। 'लाटेक' से मतलब उस प्रोग्रामन भाषा से है जिसमें दस्तावेज लिखे जाते हैं, उन सम्पादित्रों (editors) को 'लाटेक' नहीं कहते जिनकी सहायता से ये दस्तावेज लिखे जाते हैं। लाटेक में कोई दस्तावेज बनाने के लिये किसी भी भी टेक्स्ट-सम्पादित्र की मदद से .tex फाइल तैयार कर ली जाती है।

शिक्षाजगत में लाटेक का खूब उपयोग किया जाता है। लाटेक का प्रयोग इसलिये उपयोगी है कि टेक (TeX) द्वारा उच्च गुणवत्ता की टाइपसेटिंग प्राप्त होती है। यह टाइपसेटिंग प्रणाली प्रोग्रामेबल डेस्क्टॉफ प्रकाशन की सुविधा प्रदान करती है और टाइपसेटिंग तथा डेस्कटॉप प्रकाशन के अधिकांश पक्षों को इसकी सहायता से स्वचालित बनाया जा सकता है, जैसे संख्यांकन (numbering) तथा क्रॉस-संदर्भित करना, सारणियाँ, चित्र, पेज-लेआउट, पुस्तक-सूची आदि।

लाटेक एक उच्च स्तरीय प्रोग्रामन भाषा है जो टेक (TeX) की क्षमता (powers) का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता की टाइपसेटिंग प्रदान करती है। लाटेक मूलतः टेक के कुछ मैक्रो के समूह से बना है।

लाटेक मूलत: १९८० के दशक के आरम्भिक वर्षों में लिखा गया था। सम्प्रति इसका LaTeX2e संस्करण चल रहा है। यह एक निःशुल्क उपलब्ध सॉफ्टवेयर है।

लाटेक दस्तावेज का उदाहरण[संपादित करें]

\documentclass[11pt,a4paper]{article}

\usepackage{polski}
\usepackage[latin2]{inputenc} 
  % by użyć polskich znaków w systemach Linux
  % używamy kodowania "latin2" lub "utf8", dla Windows "cp1250" 
\title{\LaTeX}
\author{Jan Wikipedysta}
\date{}

\begin{document}
\maketitle

\begin{abstract}
Dokument ten prezentuje kilka zasad składu tekstu 
w~systemie \LaTeX. 
\end{abstract}
% pierwsza sekcja
\section{Tekst}\label{sec:tekst}
\LaTeX\ ułatwia autorowi tekstu zarządzanie 
numerowaniem sekcji, wypunktowaniami oraz odwołaniami 
do tabel, rysunków i~innych elementów. W~łatwy sposób 
możemy się odwołać do wzoru \ref{eqn:wzor1}.

% druga sekcja
\section{Matematyka}\label{sec:matematyka}
Poniższy wzór prezentuje możliwości \LaTeX\ w~zakresie 
składu formuł matematycznych. Wzory są numerowane 
automatycznie, podobnie jak inne elementy o~których 
mowa w~sekcji~\ref{sec:tekst}.
\begin{equation}
  E = mc^2,
  \label{eqn:wzor1}
\end{equation}
gdzie
\begin{equation}
  m = \frac{m_0}{\sqrt{1-\frac{v^2}{c^2}}}.
\end{equation}

\end{document}
बाँये तरफ दिये गये स्रोत-कोड से प्राप्त दस्तावेज ऐसा दिखेगा


लाटेक में देवनागरी लिपि[संपादित करें]

लाटेक प्रोग्रामन भाषा में देवनागरी लिपी में भी दस्तावेज बनाये जा सकते हैं। इसके लिए "देवनागरी" (Devanagari) नामक संकुल (पैकेज) स्थापित करना होता है।[1] इसको आसान विधि से लिखने के लिए एक सरलतम उदाहरण निम्न है:

यह एक latex_devnag.dn नाम से बनी संचिका है:

\documentclass[12pt]{article}
\usepackage{devanagari}
\title{\LaTeX ~{\dn meM devanaagarI lipi}}
\date{\dn caitra "sukla ekam, 2070}
\author{\dn lekhaka kaa naama}
\begin{document}
\maketitle
{\dn a aa i I u U .r .R .l e ai o au aM aH}

{\dn ka kaa ki kI ku kU k.r k.R k.l ke kai ko kau kaM kaH}

{\dn ka kha ga gha "na}

{\dn ca cha ja jha ~na}

{\dn .ta .tha .da .dha .na}

{\dn ta tha da dha na}

{\dn pa pha ba bha ma}

{\dn ya ra la va}

{\dn "sa .sa sa ha}

{\dn k.sa tra j~na}

{\dn qa .kha .ga za Ra Rha fa La}

{\dn ka.m ka/ ka.h ka.a.a.a k~a k~o .o | || ka~r ka@ ka# ka..}

{\dn calo devanaagarI likhate haiM|}
\end{document}

उबण्टू अथवा लिनक्स प्रचालन तन्त्र में इसे निम्न विधि से संचालित करते हैं
अनुबोधक> devnag latex_devnag.dn
अनुबोधक> pdflatex latex_devnag.tex

बाएँ तरफ दिए गए स्रोत-कोड व समादेशनों से प्राप्त दस्तावेज ऐसा दिखेगा

संख्याओं को देवनागरी लिपी में लिखने के लिए .tex संचिका में {\dn 1 2 3 4 5 6 7 8 9 0} लिखना होगा जो १ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ० के रूप में प्रदर्शित होगा।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "उबण्टू में लेटेक्स स्थापना". मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]