शंघाई विश्व वित्तीय केन्द्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शंघाई विश्व वित्तीय केन्द्र
上海环球金融中心


२०१० में शंघाई विश्व वित्तीय केन्द्र।

नक्शा
सामान्य विवरण
अवस्था पूर्णनिर्मित[1]
प्रकार कार्यालय, होटल, संग्रहालय, प्रेक्षण, पार्किंग गराज, मॉल
स्थान १०० सेंचुरी एवेन्यु, पुडौंग, शंघाई, चीन
निर्देशांक 31°14′12″N 121°30′10″E / 31.23667°N 121.50278°E / 31.23667; 121.50278निर्देशांक: 31°14′12″N 121°30′10″E / 31.23667°N 121.50278°E / 31.23667; 121.50278
निर्माणकार्य शुरू १९९७
निर्माण सम्पन्न २००८
शुरुवात २८ अगस्त २००८
लागत ८.१८ अरब रेन्मिन्बी
(१.२० अरब $)
ऊँचाई
शिखर 494.4 मी॰ (1,622.0 फीट) / 492.0 मी॰ (1,614.2 फीट)
छत 487.4 मी॰ (1,599.1 फीट)[2]
शीर्ष मंजिल 474.0 मी॰ (1,555.1 फीट)
प्राविधिक विवरण
गृहमूल १०१
फर्श क्षेत्र 381,600 मी2 (4,107,500 वर्ग फुट)
लिफ्ट ९१
योजना एवं निर्माण
वास्तुकार कॉन पॅडरसन फॉक्स
विकासक मोरी बिल्डिंग कम्पनी
संरचनात्मक अभियन्ता लीज़ली ई. रॉबर्टसन असोसिएट्स
मुख्य ठेकेदार चीनी राजकीय निर्माण-अभियान्त्रिकी निगम और शंघाई निर्माण (समूह) जनरल कम्पनी

शंघाई विश्व वित्तीय केन्द्र (चीनी: 上海环球金融中心) चीन के शंघाई नगर के पुडौंग जिले में स्थित एक गगनचुम्बी इमारत है। यह एक मिश्रित उपयोग की इमारत है जिसके भीतर होटल, कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, प्रेक्षण डॅक और शॉपिंग मॉल इत्यादी हैं। १४ सितम्बर २००७ के दिन इस इमारत ने अपनी ४९२ मीटर की ऊँचाई प्राप्त कर ली थी और उस समय यह विश्व की दूसरी सबसे ऊँची इमारत थी। इस इमारत में कुल १०१ तल हैं और यह अभी भी (८ जनवरी, २०१२ तक) चीन की सबसे ऊँची इमारत है।[3]

यह इमारत २८ अगस्त २००८ को दैनिक कामकाज के लिए खोल दी गई थी और इसका प्रेक्षण डॅक दो दिन बाद खोला गया। अपने डिज़ाइन के लिए इस इमारत को बहुत सराहा गया है और वास्तुकारों द्वारा इसे वर्ष २००८ की सर्वश्रेष्ठ पूर्णनिर्मित इमारत स्वीकृत किया गया था।

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "China's tallest and timely arrival". BBC. 28 Aug 2008. मूल से 27 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2012.
  2. "CTBUH - Ten Tallest Completed Buildings in the World" (PDF). मूल (PDF) से 20 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2012.
  3. "http://www.ranker.com". मूल से 14 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2012. |title= में बाहरी कड़ी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]