हुआयना पिच्चू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हुआयना पिच्चू
हुआयना पिच्चू के ऊपर माचू पिच्चू के भग्नावशेषों पर होता सूर्योदय।
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई2,720 मी॰ (8,920 फीट)
उदग्रता360 मी॰ (1,180 फीट)
निर्देशांक13°09′27″S 72°32′50″W / 13.15750°S 72.54722°W / -13.15750; -72.54722निर्देशांक: 13°09′27″S 72°32′50″W / 13.15750°S 72.54722°W / -13.15750; -72.54722
भूगोल
हुआयना पिच्चू is located in पेरू
हुआयना पिच्चू
हुआयना पिच्चू
राज्य/प्रांतPE
मातृ श्रेणीएण्डीज़
पर्वत शिखर

हुआयना पिच्चू, वायना पिच्चू या वायना पिक्चू (क्वेशुआ: वायना; युवा, नौजवान, पिक्चू; पिरामिड, पर्वत या उद्रग जिसका आधार चौड़ा होता है और शीर्ष नुकीली चोटियों में परिणित होता है।[1][2]"युवा शिखर"), पेरू के कुज़्को क्षेत्र के उरुबाम्बा प्रांत के माचूपिच्चू जिले में स्थित एक पर्वत है जो उरुबाम्बा नदी के तट पर स्थित है। हुआयना पिच्चू की चोटी की ऊँचाई समुद्र तल से 2,720 मीटर (8,920 फीट) है और यह माचू पिच्चू से लगभग 360 मीटर (1,180 फीट) ऊँची है। इसका उदय इंका सभ्यता के तथाकथित खोये शहर माचू पिच्चू के ऊपर होता है और यह शहर को विभिन्न खंडों में विभाजित करता है। इंकाओं में हुआयना पिच्चू के किनारे किनारे, नीचे से ऊपर तक एक मार्ग का निर्माण किया था और इसके शीर्ष पर एक मंदिर और प्रांगण बनाया गया था।

स्थानीय प्रदर्शकों के अनुसार, पहाड़ की चोटी महायाजक और स्थानीय कुमारियों का निवास था। हर सुबह सूर्योदय से पहले महायाजक एक छोटे समूह के साथ माचू पिच्चू आता था और लोगों को एक नई सुबह के आने के संकेत देता था। माचू पिच्चू क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिरों में से एक चंद्रमा का मंदिर पहाड़ के किनारे पर और माचू पिच्चू से कम ऊंचाई पर स्थित है। चंद्रमा के मंदिर से सटा महान गुफा मंदिर है। माचू पिच्चू में स्थित अन्य प्रमुख मंदिरों में स्थानीय कोंडोर मंदिर, त्रिवातायन मंदिर, मुख्य मंदिर, "अधूरा मंदिर" और सूर्य का मंदिर जिसे टॉरियॉन भी कहा जाता है[3] , स्थित हैं।

पर्यटन[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Teofilo Laime Ajacopa, Diccionario Bilingüe Iskay simipi yuyayk'ancha, La Paz, 2007 (Quechua-Spanish dictionary): wayna - adj. s. m. Joven. Hombre que está en la juventud. pikchu - s. Pirámide. Sólido puntiagudo de varias caras. || Cono. Ch'utu.
  2. Diccionario Quechua - Español - Quechua, Academía Mayor de la Lengua Quechua, Gobierno Regional Cusco, Cusco 2005: wayna - s. Joven, mozo, adolescente, hombre de 18 a 30 años. SINÓN; q'aqo. pikchu - s. Geog. Pirámide. Cerro o prominencia de base ancha que termina en puntas afiladas. Waynapikchu - s. Arqueol. (Cerro o pico joven) Grupo arqueológico ubicado en la cresta del cerro del mismo nombre, ... Waynapikchu - s. Zool. (Oncideres poecila Bates) Escarabajo serruchador. Orden coleóptera. Familia cerambyeidae. Escarabajos pequeños o grandes, aplanados o cilíndricos con antenas largas, pinzas bucales poderosas que cortan ramas de naranjos, paltos y cacaoteros. || Bot. (Galactia speciosa) Planta herbácea de la zona de ceja de selva.
  3. Wright, Ruth M. & Valencia Zegarra, Alfredo. (2004) The Machu Picchu Guidebook. Revised edition. Boulder, CO:Johnson Books.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]