सत्याग्रह (2013 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सत्याग्रह
निर्देशक प्रकाश झा[1]
लेखक अंजुम राजाबाली
प्रकाश झा
रुत्विक ओझा
निर्माता प्रकाश झा
रोनी स्क्रूवाला
सिद्धार्थ रॉय कपूर
अभिनेता अमिताभ बच्चन
अजय देवगन
करीना कपूर
अर्जुन रामपाल
मनोज बाजपेयी
अमृता राव
संवाद: मृत्युंजय साहू
छायाकार सचिन कृष्णा
संपादक सन्तोष मंडल
संगीतकार सलीम-सुलेमान
इंडियन ओशॅन
मीत ब्रॉस अंजान
आदेश श्रीवास्तव
गीत: प्रसून जोशी
निर्माण
कंपनियां
प्रकाश झा प्रोडक्शंस
यूटीवी मोशन पिक्चर्स
वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स
(वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स भारत)
प्रदर्शन तिथियाँ
  • अगस्त 30, 2013 (2013-08-30)
(भारत)[2]
  • अगस्त 29, 2013 (2013-08-29)
(संयुक्त अरब अमीरात)
लम्बाई
153 मिनट[3]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 50 करोड़ (US$7.3 मिलियन)[4]

सत्याग्रह प्रकाश झा द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, अमृता राव और विपिन शर्मा हैं। ब्रिटेन के कॉस्मोपॉलिटन ने सत्याग्रह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक फिल्म दर्जा दिया है और इसे 5 में 4 सितारे दिए हैं।

पटकथा[संपादित करें]

'सत्याग्रह' एक आदर्शवादी इंसान द्वारका आनंद (अमिताभ बच्चन) की कहानी है जो लोगों की भलाई और उनके अधिकारों के लिए सीधे सरकार से भिड़ जाता है। वो अम्बिकापुर में अपने बेटे अखिलेश (इंद्रनील सेनगुप्ता) के साथ रहता है। इंद्रनील का विवाह सुमित्रा (अमृता राव) से होता है। अखिलेश का दोस्त मानव राघवेंद्र (अजय देवगन) एक पूंजीपति है जिसके विचारों से द्वारका आनंद सहमत नहीं होता। वास्तविकता में द्वारका मूलत: पूंजीपतियों का विरोधी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि निर्धनों के हक़ का पैसा मारकर ये लोग धनवान बनते हैं। अखिलेश एक अभियंता जो सरकारी नौकरी करता है लेकिन विवाह के तुरन्त बाद एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो जाती है। गृहमंत्री बलराम सिंह (मनोज बाजपेई) 25 लाख रुपए के मुआवज़े की घोषणा करता है लेकिन सुमित्रा को सरकार से ये पैसे हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना पड़ता है। सरकारी अफ़सर उससे पैसे देने के बदले में रिश्वत मांगते हैं। सुमित्रा उन पैसों से बच्चों के लिए स्कूल बनाना चाहती है। एक दिन द्वारका आनंद अनुदान लेने के लिए कलेक्टर के ऑफ़िस जाते हैं। वहां उनकी कलेक्टर से बहस हो जाती है और वो कलेक्टर को थप्पड़ लगा देते हैं। इस बात पर द्वारका आनंद को जेल में डाल दिया जाता है। मानव को जब ये बात पता लगती है तो वो वहां पहुंचता है और एक स्थानीय नागरिक अर्जुन सिंह (अर्जुन रामपाल) के सहयोग से जनता का समर्थन हासिल करता है और द्वारका आनंद को जेल से छुड़ाने की मुहिम छेड़ देता है। आखिर सरकार को झुकना पड़ता है और द्वारका आनंद को रिहा कर दिया जाता है। जेल से छूटने के बाद द्वारका मुआवज़े का चेक लेने से मना कर देते हैं और सरकार से कहते हैं कि जनता की जो भी मांगे हैं वो एक महीने के भीतर पूरी करे। इस आंदोलन में उनके साथ मानव, अर्जुन, सुमित्रा और एक टीवी पत्रकार यासमीन (करीना कपूर) भी जुट जाती हैं। इस प्रकार कहानी आगे बढ़ती है।

कलाकार[संपादित करें]

वो द्वारका आनंद की भूमिका निभाते हैं जो लोगों की भलाई और उनके अधिकारों के लिए सीधे सरकार से भिड़ जाता है।
उन्होंने मानव राघवेन्द्र का अभिनय किया है। वो एक चमकाता भारत प्रस्तुत करते हैं एवं वो भारत में एक शानदार दूरसंचार नेटवर्क स्थापित करना चाहते हैं जिसे दुनिया देखे, ये उनके सपने हैं।[7]
वो यासमीन अहमद नामक एक दूरदर्शन पत्रकार का अभिनय कर रही हैं।
उन्होंने अर्जुन का अभिनय किया है जो एक प्रबल सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने उसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है जहाँ अमिताभ बच्चन प्राधानाचार्य हैं।
बलराम सिंह का अभिनय किया है जो एक कपटी राजनीतिज्ञा हैं।
  • अमृता राव[12][13] अमिताभ बच्चन की पुत्रवधु सुमित्रा का अभिनय किया है।

संगीत[संपादित करें]

फ़िल्म का संगीत सलीम-सुलेमान, इंडियन ओशॅन, मीत ब्रॉस अंजन आदेश श्रीवास्तव ने दिया है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Prakash Jha lashes out at YRF's alleged monopoly | Latest bollywood Hindi Movie Features - Bollywood Hungama". मूल से 16 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2013.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2013.
  3. "SATYAGRAHA (12A)" [सत्याग्रह (१२अ)]. ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासीफिकेशन. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2013.
  4. "Rs 400 crore riding on Bollywood box office this August". हिन्दुस्तान टाइम्स. 31 जुलाई 2013. मूल से 4 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2013.
  5. "Movie review Satyagraha" [चलचित्र समीक्षा सत्याग्रह] (अंग्रेज़ी में). 29 अगस्त 2013. मूल से 21 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.
  6. "Ajay Devgn to play Kejriwal in Prakash Jha’s film" [अजय देवगन, प्रकाश झा की फ़िल्म में केजरीवाल का अभिनय कर रहे हैं]. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 15 दिसंबर 2012. मूल से 26 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त ३०१३. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  7. "Natasa Stankovic is the new item girl in Prakash Jha's Satyagraha" [प्रकाश झा की सत्याग्रह में नतासा स्तानकोविक नई आयटम गर्ल है]. इण्डियन एक्सप्रेस. 10 जुलाई 2013. मूल से 14 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.
  8. "Kareena Kapoor on Ranbir's film, Saif Ali Khan, Imran Khan, 'Satyagraha' and more". कोईमोई डॉट कोम. मूल से 1 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.
  9. "Big B Ajay Arjun Kareena Manoj in Satyagraha - हिन्दुस्तान टाइम्स". मूल से 3 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2013.
  10. "Big B, Ajay, Arjun, Kareena, Manoj in Satyagraha | Bollywood News | Hindi Movies News | Celebrity News - BollywoodHungama.com". मूल से 14 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2013.
  11. "Filmmakers don't bet on actors like me: Manoj Bajpayee". हिन्दुस्तान टाइम्स. 12 फरवरी 2013. मूल से 18 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.
  12. TNN Feb 21, 2013, 12.00AM IST (21 फरवरी 2013). "Amitabh Bachchan’s second bahu awaits him in Bhopal". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 26 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  13. "BH Exclusive: Amrita Rao Talks About 'Satyagraha' | Bollywood Videos". बॉलीवुड हंगामा. मूल से 25 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.
  14. TNN Jul 9, 2013, 02.40PM IST (9 जुलाई 2013). "Prakash Jha adds item number in 'Satyagraha'". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  15. "Prakash Jha adds item number in Satyagraha". एनडीटीवी. 9 जुलाई 2013. मूल से 29 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.
  16. प्रियंका श्रीवास्तव (9 जुलाई 2013). "Satyagraha - Democracy Under Fire: Natasa Stankovic is Jha's new item girl". डैलीमेल डॉट को डॉट यूके. मूल से 7 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.
  17. "Mugdha Godse's sultry turn in Satyagraha". डीएनए इण्डिया. 19 अप्रैल 2013. मूल से 23 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.
  18. "'Satyagraha' new stills: Meet Natasa Stankovic, Bollywood's new item girl". सीएनएन आयबीएन. 11 अगस्त 2013. मूल से 14 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अगस्त २०१३.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]