अम्हारा प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अम्हारा प्रदेश
አማራ / Amhara Region
मानचित्र जिसमें अम्हारा प्रदेश አማራ / Amhara Region हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : बाहिर दार (Bahir Dar)
क्षेत्रफल : १,५४,७०९ किमी²
जनसंख्या(२००७):
 • घनत्व :
१,७२,२१,९७६
 ११०/किमी²
उपविभागों के नाम: अंचल (ज़ोन)
उपविभागों की संख्या: ११
मुख्य भाषा(एँ): अम्हारी


अम्हारा प्रदेश (አማራ ክልል, Amhara Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों में से एक है। यह पहले प्रदेश-३ के नाम से जाना जाता था।

लोग[संपादित करें]

यह प्रदेश अम्हारा लोगों की मातृभूमि है और वे प्रदेशीय आबादी के ९१% हैं। धार्मिक दृष्टि से २००७ की जनगणना के अनुसार प्रदेश के ८२% लोग ईसाई और १७% मुस्लिम हैं।[1]

भूगोल[संपादित करें]

अम्हारा प्रदेश के उत्तर में तिग्राय प्रदेश, पूर्व में अफ़ार प्रदेश, दक्षिण में ओरोमिआ प्रदेश, दक्षिणपश्चिम में बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश और पश्चिम में सूडान पड़ते हैं। इथियोपिया का सब से बड़ा सरोवर, ताना झील, जो नीली नील नदी का स्रोत भी है, इसी प्रदेश में स्थित है। इस झील के कई द्वीपों पर प्राचीन ईसाई मठ और इथियोपिया के पुराने सम्राटों से सम्बन्धित पुराने निर्माण स्थित हैं। सिमिएन पर्वत शृंखला भी प्रदेश से गुज़रती है और उसके कुछ भूभाग में सिमिएन पर्वत राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया है जिसमें इथियोपिया का सबसे बुलंद पहाड़, ४,५५० मीटर ऊँचा रास दशेन, खड़ा है। इस पहाड़ी क्षेत्र में कई जलप्रपात हैं।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Census 2007 Tables: Amhara Region Archived 2010-11-14 at the वेबैक मशीन, Tables 2.1, 2.5, 3.1, 3.2, 3.4.
  2. C.F. Beckham and G.W.B. Huntingford, Some Records of Ethiopia, 1593-1646, (series 2, no. 107; London: Hakluyt Society, 1954), p. 35 and note.