यमला पगला दीवाना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यमला पगला दीवाना
निर्देशक समीर कार्णिक
कहानी जसविन्दर भट
निर्माता समीर कार्णिक
नितिन मनमोहन
अभिनेता सनी देओल
धर्मेन्द्र
बॉबी देओल
कुलराज रंधावा
अनुपम खेर
कथावाचक अजय देवगन
छायाकार कबीर लाल
बिनोद प्रधान
संपादक मुकेश ठाकुर
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
अनु मलिक
रिदम धोल बॉस
नौमन जावैद
संदेश शांडिल्य
राहुल सेठ
संजय चौधरी
वितरक टॉप एंगल प्रोडक्शन्स
वन अप एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • जनवरी 14, 2011 (2011-01-14)
लम्बाई
163 मिनट[1]
देश भारत
भाषायें हिन्दी
अंग्रेजी[2]
कुल कारोबार 86.50 करोड़ (US$12.63 मिलियन)[3]

यमला पगला दीवाना 2011 में प्रदर्शित हिन्दी हास्य नाटकीय फ़िल्म है जिसे समीर कार्णिक ने निर्देशित किया है और धर्मेन्द्र, सनी देओल तथा बॉबी देओल इसमें मुख्य भूमिका में हैं।[4] यह फ़िल्म देओल परिवार की तिकड़ी की एक साथ की गयी दूसरी फ़िल्म है, इससे पूर्व अपने (2007) फ़िल्म में तीनों एक साथ काम कर चुके हैं। यह फ़िल्म १९७५ की धर्मेंद्र अभिनीत फ़िल्म प्रतिज्ञा के गाने "मैं जट यमला पगला दीवान" से भी प्रेरित है।[5]

पटकथा[संपादित करें]

परमवीर सिंह (सनी देओल) एक प्रवासी भारतीय (एनाआराआय) है जो कनाडा में अपनी पत्नी मेरी (ऑस्ट्रेलियायी अभिनेत्री एम्मा ब्राउन गरेतत), दो बच्चे करम और वीर तथा अपनी माँ नफ़ीसा अली के साथ रहता है। वर्षों पूर्व, परमवीर के छोटे भाई गजोधर के जन्म के पश्चात, परमवीर के पिता धरम सिंह (धर्मेन्द्र) पारिवारिक समस्याओं के कारण गजोधर को साथ लेकर घर से कहीं चला जाता हैं। जब वर्तमान में परमवीर के घर एक कनाडाई नागरीक आता है और वह धरमसिंह का एक चित्र वहाँ देखता है। इसके बाद फ़िल्म इस बिछडे हुए परिवार की कहानी को हास्य रस के साथ मिलाती है और बीच में एक प्रेमकहानी भी आती है।

पात्र[संपादित करें]

  • धर्मेन्द्र - धरम सिंह
  • सनी देओल - परमवीर सिंह ढिल्लों
  • बॉबी देओल - गजोधर सिंह / करमवीर ढिल्लों
  • कुलराज रंधावा - साहेबा बराड़
  • नफ़ीसा अली - माँ
  • अनुपम खेर - जोगिंदर सिंह बराड़
  • जॉनी लीवर - एक जौहरी
  • पुनीत इस्सर - मिंटी
  • मुकुल देव - गुरमीत (बिला)
  • हिमांशु मलिक - तेजिंद्र (जरनैल)
  • सुचेता खन्ना - पोली
  • एम्मा ब्राउन गरेतत - मेरी ढिल्लों
  • दिग्विजय रोहिलदास - बलबीर (कालू)
  • क्रिप सुरी - सुखदेव (कोहटी)
  • गुरबचन - बाबु
  • लोकेश तिलकधारी - लोकेश
  • निकुंज पाण्डे - करम
  • अमित मिस्त्री - बिन्दा
  • माधुरी भट्टाचार्य - आयटम गीत "टिंकु जिया" में
  • महक चहल - आयटम गीत "चमकी जवानी" में
  • अजय देवगन - वाचक

निर्माण[संपादित करें]

फ़िल्म का निर्माण फरवरी २०१० में आरम्भ हुआ। जिसके निर्देशक समीर कार्णिक हैं और इसका फ़िल्मांकन महेश्वर में अप्रैल २०१० में आरम्भ हुआ।[6] धर्मेंद्र के बिमार हो जाने के कारण मार्च के शुरू में फ़िल्म का निर्माण कार्य रोकना पडा,[7] और जुलाई में जब सनी देओल की पीठ की समस्या के कारण कुछ एक्सन दृश्य फ़िल्माने में समस्या हुई।[8]

टिकट खिड़की[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

उत्तर-कृति[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "यमला पगला दीवाना". DT Cinemas. मूल से 11 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-01-16.
  2. "व्हाट इज द बजट ऑफ़ यमला पगला दीवाना एंड तीस मार खाँ?". बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. मूल से 18 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-01-17. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  3. "Top Worldwide Grossers Mid Year 2011 (Figures in INR Crore)". Boxofficeindia.com. मूल से 29 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-07-23.
  4. "Yamla Pagla Deewana". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 2010-12-11. मूल से 19 जनवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-13.
  5. "धर्मेन्द्र, बॉबी टु कन मेन इन 'यमला पगला दीवाना'". एमएसएन. मूल से 21 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 नवम्बर 2010.
  6. "धर्मेन्द्र-सनी-देओल टु शूट इन वारणसी इन अप्रैल फ़ॉर यमला पगला दीवाना". बॉलीवुड हंगामा. मूल से 17 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-10-02.
  7. "Dharmendra hospitalised in Chandigarh". Bollywood Hungama. मूल से 15 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-10-02.
  8. "Sunny Deol's back problem delays Yamla Pagla Deewana shoot". Bollywood Hungama. मूल से 8 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-10-02.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]