विकिपीडिया:क्या आप जानते हैं

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
क्या आप जानते हैं ?
नियम
चर्चा
सुझाव
पुरालेख (स्वीकृत)
पुरालेख (अस्वीकृत)


सुरक्षित पन्ना साँचा:क्या आप जानते है, मुखपृष्ठ का क्या आप जानते है भाग है।

  • नए सुझाव पृष्ठ साँचा वार्ता:क्या आप जानते हैं पर जोड़े।
  • सुझावों के लिए हिन्दी विकिपीडिया पर जोड़े गए नए लेख यहाँ देखे: विशेष:नए_पृष्ठ
  • अपने सुझावों को विकिपीडिया की नीतियों के अंदर रखें (देखे - तदृ), कोशिश करें कि आप का सुझाव विविध क्षेत्रों से हो।
  • कृपया साँचा बदलने या सुझाव देने से पहले नियमों को पढ़ें।
  • प्रबंधको से अनुरोध: "क्या आप जानते है" में उपयोग किए गए चित्रों को सुरक्षित कर के रखें।

नियम

  • क्या आप जानते है भाग कोई पहेली नहीं है।
  • इस भाग में नए जोड़े गए पन्नों की ही जानकारी प्रदर्शित की जायेगी। समान्यतः यह पन्ने "नए पन्ने" पर भी प्रदर्शित होंगे। अगर किसी पुराने पन्ने को काफी सुधारा गया है, किसी आधार या छोटे लेख पर नई जानकारी उपलब्ध कराई गई है तो उन पन्नों को भी यहाँ जोड़ा जा सकता है। यह प्रबंधकों के निर्णय पर निर्धारित होगा।

चयन मापदंड

  • हुक
  1. हुक आकार में 200 कैरैक्टर से अधिक नहीं होना चाहिए (कैरैक्टर गिनते समय अक्षर के वर्ण और मात्रा को अलग-अलग गिना जाता है, उदाहण: भारत में 3 अक्षर हैं पर 4 कैरैक्टर)।इस टूल का उपयोग से कैरेक्टरों की संख्या मापी जा सकती है।
  2. हुक ज़रूरी नहीं है कि बहुत रोचक हो परन्तु एक सीमित स्तर पर रोचक व समान्य स्तर पर उसके तथ्य से नई जानकारी प्राप्त होनी चाहिए।
  3. हुक लेख के अंदर इनलाइन उद्धरण के साथ होना चाहिए।
  4. हुक में एक या उससे अधिक लेख नामित किए जा सकते हैं।
  5. नामित लेख हुक में बोल्ड होना चाहिए।
  6. अगर नामित हुक 'तिथि विशेष' मतलब मुखपृष्ठ पर उसका किसी विशेष तिथि पे आना ज़रूरी है, तो ऐसी स्थिति में समय सीमा, एक राष्ट्र के हुक होने जैसे नियमों का अपवाद हो सकता है।
  • लेख
  1. लेख आकार में कम से कम 1200 कैरैक्टर का होना चाहिए।
  2. लेख सन्दर्भहीन न हो, बल्कि उसमें 5 से अधिक स्रोतहीन तथ्य नहीं होने चाहिये।
  3. लेख विकिपीडिया की लेख लिखने की शैली के अनुरूप होना चाहिए।
  4. लेख ज़रूरी नहीं है कि नया ही हो, परन्तु अगर कोई लेख जो पहले भी "क्या आप जानते हैं" के लिए नामित हो चुका है तो वह लेख आकार में पहले के मुकाबले कम से कम दो गुना तक विस्तृत किया गया हो।
  5. मुखपृष्ठ के समाचार अनुभाग में अगर कोई लेख प्रदर्शित हुआ है तो उसे यहाँ स्वीकार नहीं किया जा सकता।
  • सामान्य नियम
  1. एकबार लगाने के बाद हुक कम से कम एक सप्ताह तक नहीं हटाया जाएगा।
  2. तीन सप्ताह से अधिक कोई भी लेख/हुक अनुभाग में नहीं रहेगा।
  3. बिना किसी नामांकन के कोई लेख/हुक अनुभाग में नहीं लगाया जाएगा। इस नियम का अपवाद नीचे है।
  4. अगर कोई लेख/हुक दो सप्ताह से ज़्यादा समय अनुभाग में रहता है तो उस स्थिति में कोई भी प्रबंधक अपनी इच्छा से ऊपर बताए गए "हुक" और "लेख" के नियमों का पालन करते हुए बिना किसी नामांकन के नया हुक/लेख अनुभाग में लगा सकता है।
  5. किसी भी समय दो से अधिक हुक किसी भी राष्ट्र विशेष से सम्बंधित नहीं होने चाहिए।
  6. इस अनुभाग को पढ़ें, इसका पालन नया हुक लगाने वाले प्रबंधक को करना है।

चित्र

  • चित्र लगाने के लिए <div style="float:right;margin-left:0.5em;"> [[Image:filename.jpg|100x100px|ALT TAG]]</div>, का उपयोग करें। मगर चित्र की ज़रूरत के अनुसार उसके आकार में परिवर्तन कर सकते हैं।
  • अगर लेख पर कोई चित्र नहीं है तो लेख के देश से संबंधित झंडे का भी प्रयोग किया जा सकता है।
  • मुख्यत: चित्र से संबंधित लेख का तथ्य सबसे ऊपर होना चाहिए।
  • चित्रों का उपयोग करने से पहले निश्चित कर लें कि चित्र एक मुक्त चित्र (PD, GFDL, CC आदि लाइसेंस) के रूप में प्रकाशित किया जा सकता है।

बदलाव

  • सारी जानकारी को एक साथ बदलने की ज़रूरत नहीं है, नए तथ्यों को सबसे ऊपर जोड़ें।
  • पुरानी जानकारियों को पुरालेख में, और साथ ही पूर्व प्रदर्शित पृष्ठ में भी जोड़ते जाएँ।

प्रबंधकों हेतु अनुदेश

प्रकाशन करने वाले प्रबंधक को चाहिए कि वह निम्नलिखित साँचे वाँछित स्थान पर लगा दे। Please make sure that if a template includes a date, that you change it to reflect the date the item in question was first featured on the main page.

  • लेख का वार्ता पृष्ठ : ({{क्यासंवाद}})
    {{क्यासंवाद|{{subst:CURRENTDAY}} {{subst:CURRENTMONTHNAME}}|{{subst:CURRENTYEAR}}}}
  • लेख लिखने वाले का सदस्यपृष्ठ: ({{आपका लेख}})
    {{आपका लेख|{{subst:CURRENTDAY}} {{subst:CURRENTMONTHNAME}}|{{subst:CURRENTYEAR}}|Article name}} 
  • नामाँकनकर्ता का वार्तापृष्ठ: ({{क्यालेख}})
    {{क्यालेख|{{subst:CURRENTDAY}} {{subst:CURRENTMONTHNAME}}|{{subst:CURRENTYEAR}}|Article name}} 
  • Refresh the clock above by replacing its template with:
    '''{{DYK-Refresh|{JD}}}}'''
  • Don't forget to UNprotect the previously used image AFTER you change the template to the new picture.