दक्षिण द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दक्षिण द्वीप
उपनाम: मेनलैण्ड
भूगोल
अवस्थितिओशिनिया
निर्देशांक43°59′S 170°27′E / 43.983°S 170.450°E / -43.983; 170.450निर्देशांक: 43°59′S 170°27′E / 43.983°S 170.450°E / -43.983; 170.450
द्वीपसमूहन्यूज़ीलैंड
क्षेत्रफल1,50,437 km2 (58,084.1 sq mi)
क्षेत्रफल दर्जा12वा
लम्बाई840 km (522 mi)
चौड़ाई[convert: needs a number]
तटरेखा5,842 km (3630.1 mi)
अधिकतम ऊँचाई3,754 m (12316 ft)
प्रशासन
न्यूज़ीलैंड
जनसांख्यिकी
वासी नामसाउथ आइलैंडर
जनसंख्या1,038,600

दक्षिण द्वीप न्यूज़ीलैण्ड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है, दूसरा द्वीप उत्तर द्वीप है जो अधिक घनी आबादी वाला है। उत्तर में इसकी सीमा कुक जलसन्धि से लगती है, पश्चिम में टैस्मान सागर से और दक्षिण व पूर्व में प्रशांत महासागर के साथ। दक्षिण द्वीप का कुल क्षेत्रफल 150,437 वर्ग किलोमीटर (58,084 वर्ग मील) है तथा समशीतोष्ण जलवायु से प्रभावित है।

दक्षिण द्वीप को कभी-कभी "मुख्यभूमि" (अंग्रेज़ी: मेनलैण्ड) के नाम से भी संदर्भित किया जाता है। हालांकि इसका भूभाग उत्तर द्वीप से 33% बड़ा है परन्तु यहाँ न्यूजीलैण्ड की 4.4 मिलियन (44 लाख) आबादी का केवल 23% हिस्सा रहता है। न्यूज़ीलैंड के यूरोपीय उपनिवेशण के शुरूआती चरणों में ज्यादार यूरोपियाई आबादी दक्षिण द्वीप में रहती थी तथा स्वर्ण होड़ के कारण यह काफ़ी समृद्ध भाग था। बीसवी सदी के शुरुआती वर्षो में उत्तर द्वीप की आबादी ने दक्षिण द्वीप की आबादी को पीछे छोड़ दिया, जिसमें 1911 तक देश की 56% आबादी उत्तर में निवास करती थी, तथा इस पूरी शताब्दी में लोगो और व्यापार का बहाव उत्तर की तरफ़ जारी रहा।