सउदी अरब के प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सउदी अरब में १३ प्रान्त या अमीरात हैं, जिन्हें अरबी भाषा में 'मिन्तक़ाह​ इदारिया' (منطقة إدارية‎‎‎, Province) कहते हैं। हर प्रान्त आगे ज़िलों में बांटा गया है जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' (محافظة‎‎, Governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों। देश में कुल मिलाकर ११८ ज़िले (मुहाफ़ज़ात) हैं। यह ज़िले आगे उपज़िलों में बांटे गए हैं। उपज़िले को सउदी अरब में 'मरकज़' (Sub-Governorate) कहा जाता है।[1]

प्रान्त[संपादित करें]

प्रान्त अंग्रेज़ी अरबी राजधानी क्षेत्रफल
(किमी)
आबादी
(२००४ जनगणना)[2]
जन घनत्व ज़िले
नज्द क्षेत्र (मध्य)
हाइल Ha'il حائل हाइल १,०३,८८७ ५,२७,०३३ ५.१
क़सीम Al-Qassim القصيم बुरैदाह ६५,००० १०,१६,७५६ १७.५ ११
रियाद Ar Riyad الرياض रियाद ४,१२,००० ५४,५५,३६३ १३.५ २०
हिजाज़ क्षेत्र (पश्चिम)
तबूक Tabuk تبوك तबूक १,०८,००० ६,९१,५१७ ४.७
मदीना Al Madinah المدينة मदीना १,७३,००० १५,१२,०७६ ९.९
मक्का Makkah مكة मक्का १,६४,००० ५७,९७,९७१ ३७.९ १२
बाहाह Al Bahah الباحة अल-बाहाह ९,९२१ ३,७७,७३९ ३८.१
उत्तर
उत्तरी सीमाएँ Northern Borders الحدود الشمالية अरअर १,२७,००० २,७९,२८६ २.५
जौफ़ Al Jawf Province الجوف सकाका १,००,२१२ ३,६१,६७६ ३.६
दक्षिण
जाज़ान Jazan Province جازان जाज़ान ११,६७१ ११,८६,१३९ १०१.६ १४
असीर 'Asir عسير अबहा ८१,१०० १६,८८,३६८ २२.० १२
नजरान Najran Province نجران नजरान १,१९,००० ४,१९,४५७ २.८
पूर्व
पूर्वी प्रान्त Eastern Province الشرقية दम्माम ७,१०,००० ३३,६०,१५७ ५.० ११
कुल
सउदी अरब Saudi Arabia المملكة العربية السعودية रियाद २१,४९,६९० २,२६,७३,५३८ १०.५ ११८
--

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. The History of Saudi Arabia, Wayne H. Bowen, pp. 15, Greenwood Publishing Group, 2008, ISBN 978-0-313-34012-3, ... At the local level, Saudi Arabia has 13 provinces, each administered by a governor chosen by the king ...
  2. Preliminary results of census of 2004-09-15