ब्रह्मपुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ब्रह्मपुर
Berhampur / Brahmapur
ବ୍ରହ୍ମପୁର
{{{type}}}
ब्रह्मपुर रेल स्टेशन
ब्रह्मपुर रेल स्टेशन
ब्रह्मपुर is located in ओडिशा
ब्रह्मपुर
ब्रह्मपुर
ओड़िशा में स्थिति
निर्देशांक: 19°19′N 84°47′E / 19.32°N 84.78°E / 19.32; 84.78निर्देशांक: 19°19′N 84°47′E / 19.32°N 84.78°E / 19.32; 84.78
ज़िलागंजाम ज़िला
प्रान्तओड़िशा
देश भारत
ऊँचाई26 मी (85 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल3,56,598
भाषा
 • प्रचलितओड़िया
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड760001–760010
दूरभाष कोड0680
वेबसाइटwww.berhampur.gov.in
गोपालपुर बंदरगाह
परल महाराज इंजिनीयरिंग कॉलेज
गोपालपुर बालूतट (बीच)

ब्रह्मपुर (Brahmapur), जिसे अंग्रेज़ी लहजे में बरहमपुर (Berhampur) भी कहा जाता है, भारत के ओड़िशा राज्य के गंजाम ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बंगाल की खाड़ी के तट के पास बसा हुआ है।[1][2][3]


विवरण[संपादित करें]

ब्रह्मपुर, जो रेशम नगरी के नाम से जाना जाता है, ओड़िशा राज्य का प्रमुख एबं पुरातन नगरों में से एक है। ब्रह्मपुर भारत के पूर्व तट से लगा है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 170 किमी दूर बरहमपुर को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत से जोड़ने वाले रास्ते की दहलीज माना जाता है। प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल से तैयार होने वाले सिल्क के चलते इसे सिल्क सिटी का भी नाम मिला है। यह ओड़िया के साथ तेलुगु भाषा, संस्कृति और साहित्य का भी केंद्र रहा है। कहा जाता है कि ओडिसी डांस, ओडिसी साहित्य और तेलुगु लिपि का जन्म यहीं हुआ। यह नगर, रेशम के शाढी, मंदिर, इसकी संस्क्रूति, सुस्वादु भोजन एवं खाना पीना के लिए प्रसिध है। ब्रह्मपुर की जनसंख्या 2009 (संभाभित) के अनुसार 4 लाख से ज्यादा है।

ब्रह्मपुर का इतिहास[संपादित करें]

ब्रह्मपुर नगर के चारों तरफ कभी कलिंग राज्य का आत्मा बैठता था। कलिंग राज्य का राजधानी और केंद्र हजारों साल तक इसी के आस पास रहा। सम्राट अशोक का शिलालेख ब्रह्मपुर नगर के पास जाऊगढ़ में अभी भी है। कलिंग की इष्ट देवी तारा तारिणी शक्ति पीठ भी एसी शहर के पास है। ब्रह्मपुर नगर ब्रिट्रिश शासन की अवधि में मद्रास प्रेसिडेन्सी की अधीन में था। सन 1936 में ओडिशा राज्य पुनर्गठन के वाद गंजाम जील्ला में शामिल हुआ।

अर्थतंत्र[संपादित करें]

ब्रह्मपुर नगर दक्षिण ओडिशा कि आर्थिक राजधानी के रूप में माना जाता है। प्रमुख व्यवसाइक संगठन यहाँ स्थित है।

यातायात[संपादित करें]

यह नगर भारत के हर प्रान्त को रेल एबं सडक मार्ग से जुडा हुआ है। नज्दिक हवाई अडा भुवनेश्वर है।

ब्रह्मपुर के शिक्षण संस्थान[संपादित करें]

खानपान[संपादित करें]

दक्षिण भारत के साथ सटे हुए कारण, यहाँ की खानपान में द़क्षिण भारतीय खाना के साथ साथ ओडिआ खाना कि एक अपूर्व मिश्रण है। यहाँ कि एक अनोखी बात ये है की सुबह कि नाश्ता ज्यादातर लोग घर से बाहर ही करते है।

दर्शनीय स्थल[संपादित करें]

समाचार पत्र[संपादित करें]

  • समाज ब्रहपुर संस्करण
  • संबाद ब्रहपुर संस्करण
  • धरित्री ब्रहपुर संस्करण
  • अनूपम भारत
  • दैनिक आशा

बाज़ार[संपादित करें]

ब्रह्मपुर रेशम साड़ी, अलंकार, क्रुषि जात पदार्थ का एक प्रमुख बाजार है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001
  2. "The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964
  3. "Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991