दाग़िस्तान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दाग़िस्तान का नक़्शा

दाग़िस्तान (रूसी: Респу́блика Дагеста́н, रिसपुबलीका दागेस्तान) उत्तरी कॉकस क्षेत्र में स्थित रूस का एक राज्य है। भाषा और जाती के नज़रिए से इस प्रदेश में बहुत विविधता है। यहाँ ज़्यादातर कॉकसी, अल्ताई और ईरानी भाषाएँ बोली जाती हैं। यहाँ की सब से बड़ी जातियाँ अवर, दरगिन, कुमिक, लज़गी और लाक हैं।[1] हालांकि यहाँ के केवल ४। ७% लोग रूसी हैं, फिर भी रूसी यहाँ की राजभाषा है। समय-समय पर इस इलाक़े में समुदायों के बीच तनाव का वातावरण और झड़पें होती रहती हैं और आतंकवाद के भी हादसे होते रहते हैं।

इसका सरकारी नाम "दाग़िस्तान गणराज्य" है। गणराज्य, रूस के अवरोही क्रम में दूसरे स्तर के विभाग होते हैं। दाग़िस्तान की राजधानी मख़ाचक़ला है।

भूगोल[संपादित करें]

देरबेंत क़िले का दरवाज़ा

दाग़िस्तान का क्षेत्रफल ५०,३०० वर्ग किमी (१९,४०० वर्ग मील) है, जो की भारत के पंजाब राज्य के लगभग बराबर है।

लोग[संपादित करें]

२००२ में दाग़िस्तान की आबादी २,५७६,५३१ थी, जिसमें से ४२.८% लोग शहरी क्षेत्रों में और ५७.२% ग्रामीण इलाकों में रहते थे। भिन्न जातियों के जनसँख्या आंकड़े बीते वर्षों के साथ बदलते गए हैं और कुछ इस प्रकार हैं (दाग़िस्तान की अंदरूनी जातियों के नाम मोटे अक्षरों में हैं, जबकि बाहर से आई जातियों के नाम हलके अक्षरों में हैं) -

जनसँख्या १९२६ जनसँख्या १९३९ जनसँख्या १९५९ जनसँख्या १९७० जनसँख्या १९७९ जनसँख्या १९८९ जनसँख्या २००२
अवर १७७,१८९ (२२.५%) २३०,४८८ (२४.८%) २३९,३७३ (२२.५%) ३४९,३०४ (२४.५%) ४१८,६३४ (२५.७%) ४९६,०७७ (२७.५%) ७५८,४३८ (२९.४%)
दरगिन १२५,७०७ (१६.०%) १५०,४२१ (१६.२%) १४८,१९४ (१३.९%) २०७,७७६ (१४.५%) २४६,८५४ (१५.२%) २८०,४३१ (१५.६%) ४२५,५२६ (१६.५%)
कुमिक ८७,९६० (११.२%) १००,०५३ (१०.८%) १२०,८५९ (११.४%) १६९,०१९ (११.८%) २०२,२९७ (१२.४%) २३१,८०५ (१२.९%) ३६५,८०४ (१४.२%)
लज़गी ९०,५०९ (११.५%) ९६,७२३ (१०.४%) १०८,६१५ (१०.२%) १६२,७२१ (११.४%) १८८,८०४ (११.६%) २०४,३७० (११.३%) ३३६,६९८ (१३.१%)
लाक ३९,८७८ (५.१%) ५१,६७१ (५.६%) ५३,४५१ (५.०%) ७२,२४० (५.१%) ८३,४५७ (५.१%) ९१,६८२ (५.१%) १३९,७३२ (५.४%)
तबसरी ३१,९१५ (४.०%) ३३,४३२ (३.६%) ३३,५४८ (३.२%) ५३,२५३ (३.७%) ७१,७२२ (४.४%) ७८,१९६ (४.६%) १११,१५२ (४.३%)
नोगाए २६,०८६ (३.३%) ४,६७७ (०.५%) १४,९३९ (१.४%) २१,७५० (१.५%) २४,९७७ (१.५%) २८,२९४ (१.६%) ३८,१६८ (१.५%)
रुतुल १०,३३३ (१.३%) २०,४०८ (२.२%) ६,५६६ (०.६%) ११,७९९ (०.८%) १४,२८८ (०.९%) १४,९५५ (०.८%) २४,२९८ (०.९%)
अगुल ७,६५३ (१.०%) ६,३७८ (०.६%) ८,६४४ (०.६%) ११,४५९ (०.७%) १३,७९१ (०.८%) २३,३१४ (०.९%)
त्सख़ुर ३,५३१ (०.४%) ४,२७८ (०.४%) ४,३०९ (०.३%) ४,५६० (०.३%) ५,१९४ (०.३%) ८,१६८ (०.३%)
रूसी ९८,१९७ (१२.५%) १३२,९५२ (१४.३%) २१३,७५४ (२०.१%) २०९,५७० (१४.७%) १८९,४७४ (११.६%) १६५,९४० (९.२%) ११०,८७५ (४.७%)
अज़ेरी २३,४२८ (३.०%) ३१,१४१ (३.३%) ३८,२२४ (३.६%) ५४,४०३ (३.८%) ६४,५१४ (४.०%) ७५,४६३ (४.२%) १११,६५६ (४.३%)
चेचेन २१,८५१ (२.८%) २६,४१९ (२.८%) १२,७९८ (१.२%) ३९,९६५ (२.८%) ४९,२२७ (३.०%) ५७,८७७ (३.२%) ८७,८६७ (३.४%)
अन्य ४३,८६१ (५.६%) ५२,०३१ (५.६%) ६१,४९५ (५.८%) ६३,७८७ (४.५%) ५७,८९२ (३.६%) ५८,११३ (३.२%) २५,८३५ (१.०%)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]