हीरा (देवी)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

हीरा (अंग्रेज़ी : Hera, यूनानी : हैरा) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता ज़्यूस की पत्नी थीं। वो सभी देवताओं की रानी थीं। वो शादी और महिलाओं की देवी थीं। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवी थीं जूनो। ग्रीक धर्म में हीरा का महत्व सर्वाधिक है!