बेलीज़ नगर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बेलीज़ सिटी से अनुप्रेषित)
बेलीज़ शहर
शहर
सिटी ऑफ बेलीज़
शीर्ष से बाएं से दाएं: सेंट जॉन कैथेड्रल, राजभवन, कैरिकॉम फ्लैग स्मारक, ब्लिस इंस्टीट्यूट, बेलीज़ शहर का हवाई दृश्य, प्रिंसेस होटल और कैसीनो, सेंट्रल बैंक ऑफ बेलीज़, उच्च न्यायालय भवन और स्विंग ब्रिज
शीर्ष से बाएं से दाएं: सेंट जॉन कैथेड्रल, राजभवन, कैरिकॉम फ्लैग स्मारक, ब्लिस इंस्टीट्यूट, बेलीज़ शहर का हवाई दृश्य, प्रिंसेस होटल और कैसीनो, सेंट्रल बैंक ऑफ बेलीज़, उच्च न्यायालय भवन और स्विंग ब्रिज
बेलीज़ शहर का झंडा
ध्वज
उपनाम: पुरानी राजधानी, बेलीज़
बेलीज़ शहर is located in पृथ्वी
बेलीज़ शहर
बेलीज़ शहर
देशबेलीज़
जिलाबेलीज़
स्थापित1638[1]
शासन
 • बेलीज़ शहर के महापौरडैरेल ब्रैडली (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी)
क्षेत्र35.667 किमी2 (13.771 वर्गमील)
ऊँचाई0 मी (0 फीट)
जनसंख्या (2010)[2]
 • कुल57,169
 • अनुमान (2016)[3][4]61,762
 • घनत्व1,600 किमी2 (4,200 वर्गमील)
समय मण्डलकेंद्रीय (यूटीसी-6)
वेबसाइटसिटी काउंसिल वेबसाइट

बेलीज़ नगर, बेलीज़ का का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह कभी पूर्व ब्रिटिश होंडुरास की राजधानी हुआ करती थी। 2010 की जनगणना के अनुसार, बेलीज नगर की जनसंख्या 57,199 है।[2] यह हॉलॉयर क्रीक के मुहाने पर स्थित है, जो बेलीज नदी की एक सहायक नदी है। बेलीज नदी, बेलीज़ नगर से 5 मील की दूरी पर फिलिप सोल्डसन राजमार्ग के पास कैरिबियन समुद्र पर मिल जाती है। नगर में देश का प्रमुख बंदरगाह स्थित है, और यह देश का वित्तीय और औद्योगिक केंद्र है। कई क्रूज जहाज जिसमें पर्यटन जहाज भी सम्मलित है, बंदरगाह में आकर रूकते है। 31 अक्टूबर 1961 को आये हैटी तूफान ने इस शहर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था। तब यह ब्रिटिश होन्डुरस की राजधानी हुआ करती थी, बाद में 1970 में बेल्मोपान को देश की नई राजधानी बना दिया गया।[5]


इतिहास[संपादित करें]

बेलिज शहर की स्थापना 1638 में "बेलीज टाउन" के रूप में अंग्रेज लकड़ी कटाई करनें वालों द्वारा की गई थी।[1] यह होलजुज़ नामक माया लोगों का एक छोटा शहर था। बेलीज टाउन, अंग्रेजों के लिए केंद्रीय चौकी के रूप में स्थापित था क्योंकि यह समुद्र और स्थानीय नदियों के मुहाने पर बसा था, जिससे लकड़ी के लठ्ठो को ले जाने में सहायता होती थी। बेलीज टाउन अफ्रीका से लाये गये हजारों अफ्रीकी गुलामों का घर बन गया, जिसे अंग्रेजों (1707 के बाद से ब्रिटिश) द्वारा लकड़ी उद्योग के लिए लाया गया था। यह 1798 के सेंट जॉर्ज क्यूई युद्ध के लिए समन्वय स्थल था, जिसे ब्रिटिश ने आक्रमणकारियों से जीता था, और 1970 के दशक तक स्थानीय अदालतों और सरकारी अधिकारियों का निवास स्थल था।[6][7]

बेलीज शहर 1900, 1931 और 1961 में सीधे तौर पर तूफान के चपेट में आ चुका है, जिससे शहर के विभिन्न इलाके लगभग नष्ट हो चुके थे। इसके अलावा शहर कई बार आग के चपेट मे भी आ चुका है। सबसे हाल ही में 1990 की अल्बर्ट स्ट्रीट की आग, जिसमें मकिदौ जल गई थी और 2004 कि आग में पास्लो इमारत नष्ट हो गया था। शहर, रिचर्ड तूफान और 2016 के तूफान अर्ल ने भी कहर ढ़ाया था।

जलवायु[संपादित करें]

बेलीज़ शहर में साल भर के दौरान गर्म और नम स्थितियों के साथ एक उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु रहती है। शहर में लंबे समय तक नम मौसम रहता है जोकि मई से जनवरी तक रहता है और शेष तीन महीनों में मौसम शुष्क रहता है। हालांकि, बेलीज शहर में शुष्क मौसम के दौरान भी कभी-कभी वर्षा हो जाती है। मार्च, बेलीज शहर का सबसे बड़ा बरसाती महीना है, जिसमें 48 मिमी तक वर्षा हो जाती है। औसत मासिक तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जोकी पूरे साल लगभग स्थिर रहता है।

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

शहर में, सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार है। अधिकांश लोग शहर के कार्यालयों में काम करते हैं या फिर सड़क के किनारों पर अपना व्यापार लगाते हैं। बेलीज शहर में, बेलिज के सभी प्रमुख बैंकों की शाखाओं और सेंट्रल बैंक के साथ-साथ लगभग सभी बीमा केंद्र, बाजार आदि हैं। बेलीज शहर, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई, समुद्र और सड़क यात्रा का केंद्र है।

प्रशासन[संपादित करें]

बेलीज़ शहर, सरकार के महापौर-परिषद के रूप में संचालित होता है। बेलीज़ सिटी काउंसिल 10 परामर्शदाताओं (आम तौर पर बेलीज़ शहर में स्थित दस निर्वाचन क्षेत्रों को दर्शाती है) और एक महापौर से बना है, जिसे हर तीसरे वर्ष के मार्च में आयोजित नगरपालिका चुनावों द्वार चुना जाता है। 2015 में सबसे हाल ही में नगरपालिका चुनावों के बाद, वर्तमान मेयर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के डारेल ब्रैडली हैं। यह शहर, हाउस ऑफ कल्चर का भी घर है, जो कि पहले तक बेलिज के गवर्नर-जनरल का आधिकारिक निवास था। बेलीज के सुप्रीम कोर्ट अभी भी बेलीज शहर में ही है।

संस्कृति[संपादित करें]

बेलीज शहर की संस्कृति, अन्य कैरेबियाई राजधानी शहरों जैसे: सेंट जॉर्ज, ग्रेनेडा या जॉर्जटाउन, गयाना जैसी ही है। शहर में दिन के समय काफी भीड और हलचल रहती है। उल्लेखनीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गेरिफुना सेटलमेंट डे (19 नवंबर), बेलीज़ सिटी कार्निवल (सितंबर), बैरन ब्लिस डे (9 मार्च) आदि शामिल हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "History". Belize City Council. मूल से 23 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 11, 2014.
  2. "Population Data – Census 2010". Statistical Institute of Belize. मूल से मार्च 4, 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फ़रवरी 27, 2014.
  3. "Mid-Year Population Estimates by Area and Sex 2008 - 2015". Statistical Institute of Belize. मूल से 8 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 May 2016.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2018.
  5. "belmopanbelize.com". belmopanbelize.com. मूल से 22 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 29, 2010.
  6. "Ambergris Caye, Belize History". मूल से 16 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 23, 2013.
  7. "Ayuso, Mateo, "The Role of the Maya-Mestizo in the Development of Belize", in Belize Ethnicity and Development, papers presented at the First Annual Studies on Belize Conference, May 1987, Society for the Promotion of Education and Research, Belize". मूल से 17 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 23, 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]