इयान सोमरहॅल्डर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इयान सोमरहेल्डर
जन्म 8 दिसम्बर 1978 (1978-12-08) (आयु 45)
केविन्गटन, लुईज़ियाना, संयुक्त राज्य
पेशा मॉडल, अभिनेता और निर्माता
कार्यकाल 1997–वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

इयान जोसफ़ सोमरहॅल्डर (अंग्रेज़ी: Ian Joseph Somerhalder) (जन्म: दिसंबर 8, 1978) अमेरिकी मॉडल, अभिनेता और निर्माता हैं। इन्हें सर्वाधिक लॉस्ट में बून कार्लाइल व द वैंपायर्स डायरीज़ में डेमन सेल्वाटोर के अपने किरदारों के लिए जाना जाता हैं।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

सोमरहॅल्डर का जन्म व पालन-पोषन लुईज़ियाना के केविन्गटन शहर में हुआ था। इनकी माता, एडना, व्यवसाय से एक मालिश थैरेपिस्ट और पिता रॉबर्ट सोमरहॅल्डर एक स्वतंत्र निर्माण ठेकेदार हैं। धार्मिक रूप से कैथोलिक सोमरहॅल्डर ने निजी कैथोलिक स्कूल सेंट पॉल में अपनी शिक्षा ग्रहण की थी। इन्होंने अपना मॉडलिंग कैरियर 10 से 13 वर्ष की उम्र के बीच शुरु किया, तथा 17 वर्ष की उम्र में इन्होंने अभिनय क्षेत्र में जाने का निर्णय ले लिया।[1]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

जून 2011 में सोमरहॅल्डर व इनकी द वैंपायर्स डायरीज़ की सहनायिका नीना दोब्रेव ने अपना रोमांस सार्वजनिक किया था।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. नेटज्न, आयरिक (2007-05-25). "TV Close-Up: Ian Somerhalder". bendweekly.com. बेंड वीक्ली. मूल से 9 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 23, 2011.
  2. "Vampire Diaries' Nina Dobrev, Ian Somerhalder Take Romance Public". usmagazine.com. जून 19, 2011. मूल से 26 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 23, 2011.