सू नहर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सू नहर का आकाशीय दृश्य

ये सुपीरियर झील को हूरों झील से जोड़ती है ये सेंट मायर्स नदी पर स्थित है इसकी बाधा हटाने को ही इस नहर का निर्माण किया गया है। यह वास्तव में दो नहरें हैं जिनमें से एक संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकार में है और दूसरी कनाडा के। ये दोनो नहरें 6 मीटर गहरी और 1.5 किलोमीटर लम्बी हैं। इन दोनों नहरों में एक-एक द्वार है। ये नहरें केवल 8 महीनें खुली रहती हैं तो भी इनसे 10,000 से भी अधिक जलयान गुजरते हैं।[1] संयुक्त राज्य के आन्तरिक व्यापार में इस नहर का अधिक उपयोग किया जाता है। झील-मार्ग से गुजरने वाले व्यापार के माल में मुख्यतः लौह अयस्क, खाद्दान्न, चुना-पत्थर, सीमेंट, लकड़ी और लुगदी, अखबारी कागज, कोयला और पेट्रोलियम होता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "USACE - Detroit District - Facts". मूल से 10 जनवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-10-22.

इन्हे soo locks भी बोलते है