शिवपूजन सहाय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शिवपूजन सहाय के सम्मान में जारी डाक टिकट

शिवपूजन सहाय (जन्म- अगस्त 1893, गांव उनवांस, शाहाबाद, बिहार; मृत्यु- 21 जनवरी 1963, पटना) हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार थे। उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सन 1960 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।


प्रारम्भिक शिक्षा आरा (बिहार) में हुई। फिर 1921 से कलकत्ता में पत्रकारिता आरम्भ की। 1924 में लखनऊ में प्रेमचंद के साथ 'माधुरी' का सम्पादन किया। 1926 से 1933 तक काशी में प्रवास और पत्रकारिता तथा लेखन। 1934 से 1939 तक पुस्तक भंडार, लहेरिया सराय में सम्पादन-कार्य किया। 1939 से 1949 तक राजेंद्र कॉलेज, छपरा में हिंदी के प्राध्यापक रहे। राजेंद्र कॉलेज छपरा में 10 सालों तक वह हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष थें इस दौरान उनकी कई रचनाएं प्रकाशित होती रही। छपरा में रहते हुए वे इतने दिनों तक पूरी तन्मयता से अध्यापन कार्यों के साथ-साथ साहित्यिक कर्म में लगे रहें। अतः छपरा की धरती से उन्हें खास लगाव हो गया था। 1950 से 1959 तक पटना में बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् के निदेशक रहे। 1962 में भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स की मानद उपाधि मिली।

इनके लिखे हुए प्रारम्भिक लेख 'लक्ष्मी', 'मनोरंजन' तथा 'पाटलीपुत्र' आदि पत्रिकाओं में प्रकाशित होते थे। शिवपूजन सहाय ने 1934 ई. में 'लहेरियासराय' (दरभंगा) जाकर मासिक पत्र 'बालक' का सम्पादन किया। स्वतंत्रता के बाद शिवपूजन सहाय बिहार राष्ट्रभाषा परिषद के संचालक तथा बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से प्रकाशित 'साहित्य' नामक शोध-समीक्षाप्रधान त्रैमासिक पत्र के सम्पादक थे। उनका नाम भोलेनाथ भी था।

कृतियाँ[संपादित करें]

कथा एवं उपन्यास[संपादित करें]

  • वे दिन वे लोग - 1965
  • बिम्ब:प्रतिबिम्ब - 1967
  • मेरा जीवन - 1985
  • स्मृतिशेष - 1994
  • हिन्दी भाषा और साहित्य - 1996 में
  • ग्राम सुधार - 2007
  • शिवपूजन सहाय साहित्य समग्र (१० खंड) - 2011
  • शिवपूजन रचनावली (४ खंड) 1956- 59
  • कहानी का प्लॉट

सम्पादन कार्य[संपादित करें]

  • द्विवेदी अभिनन्दन ग्रन्थ - 1933
  • जयन्ती स्मारक ग्रन्थ - 1942
  • अनुग्रह अभिनन्दन ग्रन्थ - 1946
  • राजेन्द्र अभिननदन ग्रन्थ - 1950
  • हिंदी साहित्य और बिहार (खंड १-२, 1960,1963)
  • अयोध्या प्रसाद खत्री स्मारक ग्रन्थ -1960
  • बिहार की महिलाएं -1962
  • आत्मकथा ( ले. डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद) - 1947
  • रंगभूमि - 1925

संपादित पत्र-पत्रिकाएं[संपादित करें]

  • मारवाड़ी सुधार - 1921
  • मतवाला - 1923
  • माधुरी - 1924
  • समन्वय - 1925
  • मौजी - 1925
  • गोलमाल - 1925
  • जागरण - 1932
  • गंगा - 1931
  • बालक - 1934
  • हिमालय - 1946-47
  • साहित्य - 1950-62

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]