मुरली मनोहर जोशी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मुरली मनोहर जोशी

पद बहाल
16 मई 1996 – 1 जून 1996
पूर्वा धिकारी शंकरराव चव्हाण
उत्तरा धिकारी ऍच॰ डी॰ देवगौड़ा

मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार
कार्यकाल
1998-2004

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार
कार्यकाल
19 मई 1999 – 22 मई 2004
उत्तरा धिकारी अमित सिबल

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2014
पूर्वा धिकारी श्रीप्रकाश जायसवाल
चुनाव-क्षेत्र कानपुर
कार्यकाल
2009-2014
पूर्वा धिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्रा
उत्तरा धिकारी नरेन्द्र मोदी
चुनाव-क्षेत्र वाराणसी
कार्यकाल
1996-2004
पूर्वा धिकारी सरोज दुबे
उत्तरा धिकारी कुंवर रेवती रमन सिंह
चुनाव-क्षेत्र इलाहाबाद
कार्यकाल
1977–1985
पूर्वा धिकारी नरेन्द्र सिंह बिष्ट
उत्तरा धिकारी हरीश रावत
चुनाव-क्षेत्र अल्मोड़ा

जन्म 5 जनवरी 1934 (1934-01-05) (आयु 90)
नैनीताल, ब्रिटिश भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी तरला जोशी
शैक्षिक सम्बद्धता इलाहाबाद विश्वविद्यालय
हस्ताक्षर

डॉ॰ मुरली मनोहर जोशी, भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासनकाल में वे भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री थे।[1]

जीवनी[संपादित करें]

मुरली मनोहर जोशी जी का जन्म ५ जनवरी सन् १९३४ को दिल्ली में हुआ था। उनका पैतृक निवास-स्थान वर्तमान उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र में है। उन्होंने अपना एम॰एस॰सी॰ इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया जहाँ प्राध्यापक राजेन्द्र सिंह उनके एक शिक्षक थे। यहीं से उन्होंने अपनी डॉक्टोरेट की उपाधि भी अर्जित की। उनका शोधपत्र स्पेक्ट्रोस्कोपी पर था। अपना शोधपत्र हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करने वाले वे प्रथम शोधार्थी हैं। बाद में वे राष्ट्रीय राजनीति में आ गये।[1]

२०१४ के लोकसभा चुनाव में वे उत्तर प्रदेश के कानपुर से सांसद हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व अध्‍यक्ष मुरली मनोहर जोशी का जन्‍म 5 जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ।

उन्‍होंने अपनी स्‍नातक डिग्री मेरठ कॉलेज तथा स्‍नातकोत्‍तर डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्राप्‍त की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ही उन्‍होंने डॉक्‍टरेट की उपाधि भी प्राप्‍त की, उन्‍होंने भौतिकी में शोध कार्य किया और इस शोध कार्य को हिंदी में प्रकाशित किया।

अपनी युवावस्‍था में डॉ॰ जोशी राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से जुड़ गए और गौ रक्षा संबंधी आंदोलनों में भागीदारी की।

1980 में डॉ. जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की स्‍थापना में अपना सहयोग दिया और इसके अध्‍यक्ष बनें।

डॉ. जोशी तीन बार इलाहाबाद के विधायक रहे। और इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनावों में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा। 15वीं लोकसभा में उन्‍होंने वाराणसी से बीजेपी उम्‍मीदवार के रूप में जीत दर्ज की।

1996 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार 13 दिनों के लिए बनी थी, उस दौरान डॉ॰ जोशी ने गृह मंत्री का पदभार संभाला था। 15वीं लोकसभा के कार्यकाल में 1 मई 2010 को उन्‍हें लोक लेखांकन समिति का अध्‍यक्ष बनाया गया।

पुरस्कार[संपादित करें]

पद्म विभूषण (2017)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1.   . "Dr. Murli Manohar Joshi - BJP | Kanpur Elections 2014". Drmmjoshi.in. मूल से 27 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-07-15.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]