वन्य प्राणी उद्यान, दिल्ली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वन्य प्राणी उद्यान, दिल्ली

वन्य प्राणी उद्यान, दिल्ली
खुलने की तिथि 1959
स्थान दिल्ली, भारत
निर्देशांक 28°36′16″N 77°14′46″E / 28.6044359°N 77.2461981°E / 28.6044359; 77.2461981निर्देशांक: 28°36′16″N 77°14′46″E / 28.6044359°N 77.2461981°E / 28.6044359; 77.2461981
क्षेत्रफल 176 एकड़ (71 हे॰)
पशुओं की संख्या 1347 (2008)
पशु जातियों की संख्या 127 (2008)
सदस्यता केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण
जालस्थल www.nzpnewdelhi.gov.in

वन्य प्राणी उद्यान को चिड़ियाघर भी कहा जाता है। दिल्ली का चिड़ियाघर एशिया के सबसे अच्छे चिड़ियाघरों में एक है। यह पुराने किले के पास ही स्थित है। 1959 में बने इस चिड़ियाघर का डिजाइन श्रीलंका के मेजर वाइनमेन और पश्चिम जर्मनी के कार्ल हेगलबेक ने बनाया था। 214 एकड़ में फैले इस जैविक उद्यान में जानवरों और पक्षियों की 22000 प्रजातियां और 200 प्रकार के पेड़ हैं। यहां पर ऑस्टेलिया, अफ्रीका, अमेरिका और एशिया से लाए गए पशु-पक्षी भी देखे जा सकते हैं। चिड़ियाघर में एक पुस्तकालय भी है जहां से पेड़, पौधों, पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। समय: गर्मियां में सुबह 8-शाम 6 बजे तक, सर्दियों में सुबह 9-शाम 5 बजे तक शुक्रवार को बंद रहता है और खाने पीने की चीजें लाना मना है|