एलेक्सिस सेंट लेगर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(सां-जाह्न पेर्से से अनुप्रेषित)
एलेक्सिस सेंट लेगर
एलेक्सिस सेंट लेगर
जन्म31 मई, 1887
लेजर ले फ्यूले (द्वीप),
फ्रांस
मौत20 सितंबर, 1975
दूसरे नामसेंट जॉन पर्स
पेशाफ्रेंच साहित्य
भाषाफ्रेंच
राष्ट्रीयताफ्रेंच
कालआधुनिक
विधाकविता
उल्लेखनीय कामs'अनाबेस' (1924)

एलेक्सिस सेंट लेगर (उपनाम- सेंट जॉन पर्स) (1887-1975) फ्रांस के कवि थे। 1960 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता।

जीवन-परिचय[संपादित करें]

एलेक्सिस सेंट लेगर का जन्म 31 मई, 1887 ई० को फ्रांस के एक द्वीप 'लेजर ले फ्यूले' में हुआ था।[1] इनका उपनाम सेंट जॉन पर्स था[1][2][3] और इस नाम से भी ये काफी विख्यात रहे हैं। इनकी शिक्षा-दीक्षा एक वृद्ध धर्माचार्य के द्वारा हुई थी और इनकी दाई एक हिंदू स्त्री थी, जो गुप्त रूप से शैवमत की अनुगामिनी थी। 11 वर्ष की अवस्था में इन्हें अपने पारिवारिक टापू से फ्रांस लाया गया, जहाँ इन्होंने साहित्य, औषधि शास्त्र और कानून का अध्ययन किया। 1914 ई० में ये दूतावास की सेवा में चले गये। 1922 ई० में शांतिदूत एरिस्टाइड ब्रिआंद के अनुरोध पर ये वाशिंगटन में निशस्त्रीकरण परिषद में भाग लेने के लिए अमेरिका गये, क्योंकि ये सुदूरपूर्व के विशेषज्ञ माने जाते थे। 1932 ई० में ब्रिआंद का निधन हो जाने पर इन्हें ही विदेश सचिव बनाया गया। उस समय भी रात का समय ये काव्य-रचना में ही लगाते रहे।[1]

रचनात्मक परिचय[संपादित करें]

सेंट लेगर की पहली रचना 1909 ई० में इमेजेज़ ए'-कूसो के नाम से प्रकाशित हुई थी। उनका दूसरा कविता-संग्रह इलोजेज़ नाम से 1910 ई० में निकला था। 1924 ई० में प्रकाशित अनाबेस को उनकी सर्वश्रेष्ठ कृति मानी जाती है।[4] इस रचना का अंग्रेजी में अनुवाद कवि एस० इलियट ने किया था, जो 1930 ई० में प्रकाशित हुआ था। इस रचना का अनुवाद जर्मन, इटालियन, रोमानियन और रूसी में भी प्रकाशित हुआ। एग्ज़ाइल (निर्वासित) भी इनकी उत्तम रचनाओं में परिगणित होती है।

प्रकाशित पुस्तकें[संपादित करें]

  1. इमेजेज़ ए'-कूसो - 1909
  2. इलोजेज़ - 1910
  3. नोबेले रिन्यू फ्रांसीस पोमे - 1922
  4. एमिती दू प्रिंस - 1922
  5. अनाबेस - 1924
  6. एग्ज़ाइल (निर्वासित)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, राजबहादुर सिंह, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2007, पृ०-198.
  2. हिंदी विश्वकोश, खण्ड-6, नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी, संस्करण-1966, पृ०-451.
  3. नोबेल पुरस्कार कोश, सं०-विश्वमित्र शर्मा, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2002, पृ०-243.
  4. नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, पूर्ववत्, पृ०-199.