कासगंज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कासगंज
Kasganj
{{{type}}}
कासगंज is located in उत्तर प्रदेश
कासगंज
कासगंज
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 27°48′22″N 78°38′42″E / 27.806°N 78.645°E / 27.806; 78.645निर्देशांक: 27°48′22″N 78°38′42″E / 27.806°N 78.645°E / 27.806; 78.645
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलाकासगंज ज़िला
ऊँचाई177 मी (581 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,01,277
भाषाएँ ब्रज भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड207123
दूरभाष कोड05744
वाहन पंजीकरणUP-87
वेबसाइटwww.kasganj.in

कासगंज (Kasganj) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। कासगंज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, एटा से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर, काली नदी के किनारे स्थित एक शहर है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

भारत सरकार की २०११ की जनगणना के अनुसार, कासगंज की कुल आबादी १ लाख से अधिक है, और इसका नगरीय विस्तार लगभग २,२०० वर्ग किलोमीटर पर फ़ैला हुआ है। कासगंज की सबसे विशिष्ट भौगोलिक आकृति है काली नदी जो शहर के दक्षिण से गुज़रती है, तथा, निचली गंगा नहर क़स्बे के पश्चिम से गुज़रती है।

भूगोल[संपादित करें]

कासगंज की औसत ऊँचाई १७७ मीटर (580 फ़ीट) है। यहाँ की औसत ऊंचाई समुद्र स्तर से १७७ मीटर है। काली नदी के किनारे बसा यह शहर उत्तर भारतीय मैदानों में हिमालय तराई की सामीप्यता में गंगा और यमुना के दोआब भूमि में अवस्थित है। गंगा-यमुना दोआब की जलोढ़ मृदा से भरपूर यह भूमि, दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमियों में शुमार है। तथा यहाँ की जनसँख्या, मुख्यतः कृषि, अथवा कृषि-आधारित व्यवसायों में मुलव्विस है।

मौसम[संपादित करें]

उत्तर भारत के सिन्धु-गंगा के मैदानों पर अवस्थित यह नगर उत्तरी हिमालय के तराई की सामीप्यता में अवस्थित है। इन दोनों प्राकृतिक संरचनाओं, वार्षिक वर्षा चक्र तथा सम्बंधित हवाओं का यहाँ के मौसम पर मुख्य प्रभाव पड़ता है। शीतकालीन तापमान यहाँ मद्धम होते हैं, हालाँकि यदाकदा तापमान शून्य डिग्री तक भी गिर सकता है। ग्रीष्मकालीन मौसम गर्म और सुख होता है, तथा ग्रीष्मकालीन तापमान अक्सर नियमित तौरपर ४०℃ के पार जाता है। मानसून ऋतू जून मास के अंत से सितंबर तक चलती है, जिस समय मानसून वर्षा लगभग रोज़ाना की घटना रहती है। अक्टूबर के बाद से मौसम खुशनुमा हो जाता है, और तापमान भी शीतल रहता है। तीव्र सर्दी का मौसम दिसंबर से जनवरी के अंत तक चलता है, जिसके बाद वसंत का मौसम आता है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार कासगंज की जनसँख्या १,०१,२४१ है, जिसमे ५३,५०७ पुरुष तथा ४७,७३४ महिलाएँ हैं। यहाँ की साक्षरता दर ७८.५६% थी।[3]

आध्यात्मिक जनसांख्यिकी
धार्मिक पहचान प्रतिशत
हिन्दू
  
66%
मुसलमान
  
32%
जैनी
  
1.4%
अन्य†
  
0.6%
आध्यात्मिक संघटना

सिख (0.2%) तथा बौद्ध अनुयायी (<0.2%)

शामिल।

शिक्षा[संपादित करें]

कासगंज ज़िले में १०७ उच्च माध्यमिक विद्यालय, ८ आईटीआई कॉलेज, एक पोलीटेक्नीक कॉलेज, ३९ डिग्री कॉलेज, ७ पोस्ट-ग्रेजुएशन कॉलेज और २ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के कॉलेज हैं।

परिवहन[संपादित करें]

कासगंज सड़कमार्ग और रेलमार्ग द्वारा अन्य शहरों और भारत के विशाल रेल-सड़क जाल से जुड़ा हुआ है। विभिन्न परिवहन साधनों द्वारा कासगंज से तक आवा-जाहि की जा सकती है। जलमार्ग और वायुमार्ग से कासगंज जक नहीं जाया जा सकता है।

सड़कमार्ग[संपादित करें]

कासगंज प्रान्तीय राजमार्ग ३३ पर अवस्थित है, जो आगरा-बदायूँ और बरेली को जोड़ता है(जिसे मथुरा-बरेली राजमार्ग) भी कहा जाता है। कासगंज जीटी रोड से तकरीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसतक एटा और सिकंदरा राव से पहुँचा जा सकता है।

कासगंज, दिल्ली से भी सड़कमार्ग(तथा रेलमार्ग) द्वारा जुड़ा हुआ है। सड़क के ज़रिये कासगंज दिल्ली से 200 किमी, आगरा से ११३ किमी, मथुरा से ११० किमी, बरेली से १०७ और राज्य की राजधानी लखनऊ से ३०० किमी की दूरी पर स्थित है। निकट नगर, अलीगढ से ६० किमी, एटा से ३२ किमी, और बदायूँ से ५६ किमी की दूरी पर स्थित है। इन जगहों पर बसों तथा अन्य परिवहन माध्यमों तक जाया जा सकता है। गंगा नदी(कछला गंगा पुल) कासगंज से २६ किमी दूर है, जबकि कछला क़स्बा, नदी के उस पार, कासगंज से ३० किमी की दूरी पर है।[4]

रेलमार्ग[संपादित करें]

मथुरा - बरेली - लखनऊ
Unknown BSicon "LSTR"
हावड़ा की ओर
Unknown BSicon "KXBHFa-L" Unknown BSicon "XBHF-R"
लखनऊ
Stop on track
कानपूर
Stop on track
फर्रुखाबाद
Unknown BSicon "KXBHFa-L" Unknown BSicon "XBHF-R"
बरेली की ओर
Station on track
कासगंज जं०
Stop on track
अगसौली
Stop on track
सिकंदरा रोड
Station on track
हाथरस जं०
Stop on track
मुरसान
Stop on track
राया
Unknown BSicon "KXBHFa-L" Unknown BSicon "XBHF-R"
मथुरा
Unknown BSicon "LSTR"
नई दिल्ली की ओर

कासगंज, ब्रिटिशकाल के समय से ही रेलमार्ग के ज़रिये अन्य शहरों से विराट भारतीय रेल जंजाल से जुड़ा हुआ है। कासगंज जंक्शन, कासगंज का मुख्य रेलवे स्टेशन है, जोकि एक रेल त्रिमार्ग पर स्थित है। कासगंज जंक्शन लखनऊ, बरेली और मथुरा से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है, तथा कोलकाता, अहमदाबाद, मुम्बई, न्यू जलपाईगुड़ी, इत्यादि जैसे दूरगामी महानगरों की ट्रेनें भी कासगंज से गुज़रती हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
  3. "Urban Agglomerations/Cities having population 1 lakh and above" (PDF). Provisional Population Totals, Census of India 2011. अभिगमन तिथि 2012-07-07.
  4. गूगल मैप्स Kasganj, Uttar Pradesh-207123, मैप लिंक