दक्षिण एशियाई खेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दक्षिण एशियाई खेल (SAG)
चित्र:SAOC.jpg
Logo of South Asia Olympic Council

संक्षेपण SAG
ध्येय Peace, Prosperity and Progress
प्रथम वृत्तांत 1984; 40 वर्ष पूर्व (1984)
होते हैं प्रति 4 years
दक्षिण एशिया ओलम्पिक परिषद चिह्न

दक्षिण एशियाई खेल (जिन्हें सैफ़ खेल या सैग और पूर्व में दक्षिण एशियाई संघ खेलों के नाम से भी जाना जाता था) द्वि-वार्षिक बहु-क्रीड़ा प्रतियोगिता है, जिसमें दक्षिण एशियाई खिलाड़ी प्रतिभागी होते हैं। इन खेलों का शासी निकाय दक्षिण एशियाई खेल परिषद है, जिसकी स्थापना १९८३ में हुई थी। वर्तमान में सैग के आठ सदस्य हैं अफ़्गानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, भूटान, मालदीव और श्रीलंका

प्रथम सैफ़ खेल १९८४ में काठमांडु, नेपाल में आयोजित हुए थे और तबसे ये खेल प्रति दो वर्षों के अन्तराल पर आयोजित होते हैं, केवल कुछ अवसरों को छोड़कर। २००४ में दक्षिण एशियाई खेल परिषद की ३२वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया की इन खेलों का नाम दक्षिण एशियाई संघ खेलों से बदलकर दक्षिण एशियाई खेल कर दिया जाए क्योंकि अधिकारियों का मानना था की संघ शब्द प्रतियोगिता पर कम बल दे रहा है और भीड़ आकर्षित करने में बाधक बन रहा है।[1] इस खेलों को बहुधा दक्षिण एशिया ओलम्पिक खेलों के रूपान्तर के रूप में बढ़ाचढ़ा कर प्रस्तुत किया जाता है।

खेल स्थल[संपादित करें]

वर्ष खेल मेज़बान नगर देश
१९८४ I काठमांडु नेपाल
नेपाल
१९८५ II ढाका बांग्लादेश
बांग्लादेश
१९८७ III कोलकाता भारत
भारत
१९८९ IV इस्लामाबाद पाकिस्तान
पाकिस्तान
१९९१ V कोलंबो श्रीलंका
श्रीलंका
१९९३ VI ढाका बांग्लादेश
बांग्लादेश
१९९५ VII चैन्नई भारत
भारत
१९९९ VIII काठमांडु नेपाल
नेपाल
२००४ IX इस्लामाबाद पाकिस्तान
पाकिस्तान
२००६ X कोलंबो श्रीलंका
श्रीलंका
२०१० XI ढाका बांग्लादेश
बांग्लादेश
२०१२ XII नई दिल्ली भारत
भारत

स्वर्ण पदक तालिका[संपादित करें]

देश समग्र विजेता द्वितीय स्वर्ण तृतीय स्वर्ण
 भारत
११ बार
-
-
 पाकिस्तान
-
८ बार
२ बार
 श्रीलंका
-
२ बार
७ बार
 नेपाल
-
१ बार
-
 बांग्लादेश
-
-
२ बार

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. अब यह दक्षिण एशियाई खेल होगा Archived 2010-06-04 at the वेबैक मशीनरीडिफ़ समाचार। २ अप्रैल २००४।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]