चित्र:Shri Kamkheda Balaji.jpg
मूल चित्र ((720 × 1,039 पिक्सेल, फ़ाइल का आकार: 380 KB, MIME प्रकार: image/jpeg))
राजस्थान के झालवाड़ जिले के अकलेरा कस्बे से करीब 15 किमी दूर अकलेरा-मनोहरथाना मार्ग पर स्थित कामखेड़ा बालाजी मंदिर के प्रति आस्था और चमत्कारिक केन्द्र होने से धार्मिक आस्था लोगों को दूर-दूर से यहां खींच लाती है। सप्ताह में शनिवार और मंगलवार दो दिन जल्दी सुबह ही दर्शनार्थी पैदल यात्रा करते देखे जा सकते है।
ग्रामीणों के अनुसार कई सालों से यहां एक छोटे से चबूतरे पर टीन शेड के नीचे बालाजी की प्रतिमा स्थापित रही है। तभी से यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहा है। वर्ष 1993 में ट्रस्ट के गठन के बाद यहां एक बडी धर्मशाला बनाई। इसमें करीब 110 कमरे और जनसुविधाएं समेत यात्रियों के लिए बिस्तर ,पार्किग रसोई घर, की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। साथ ही यहां नाम मात्र के शुल्क में श्रद्धालुओं के लिए खाने की भी व्यवस्था उपलब्ध रहती है। यहां करीब 35 पंडित हैं जो लंबे समय से यात्रियों को कथा सुनाने, सुंदर कांड करने समेत मंदिर से जुड़े अन्य कई धार्मिक कार्यो को संपन्न कराते है।
मंगलवार-शनिवार को मंदिर म:ें श्रद्धालुओं भारी भीड उमडती है। यहां राजस्थान के अन्य जिलों के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश तक से दर्शनार्थी भी अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। मदिर की स्थापना को लेकर क्षेत्र वासियों के पास कोई प्रमाण नही है।
एक ऐसा मंदिर हैं जहां पर हर व्यक्ति की मनोकामना सम्पुन होती हैं ।[1]
- ↑ Team, Editorial (2022-01-11). "कामखेड़ा बालाजी मंदिर | Kamkheda Balaji Mandir: संपुण जानकारी हिंदी and shayari status in Hindi जानकारी". hindikabajar.online (Hindi में). अभिगमन तिथि 2023-05-25.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
चित्र का इतिहास
फ़ाइलका पुराना अवतरण देखने के लिये दिनांक/समय पर क्लिक करें।
दिनांक/समय | थंबनेल | आकार | सदस्य | प्रतिक्रिया | |
---|---|---|---|---|---|
वर्तमान | 08:07, 3 अगस्त 2021 | 720 × 1,039 (380 KB) | SandeepGauttam | Uploaded own work with UploadWizard |
चित्र का उपयोग
इस चित्र से कोई पन्ने नहीं जुड़ते